नाबालिग छात्रा ने किले की दीवार से लगाई छलांग, नाबालिग बोली -भाई ने डांट दिया था

ग्वालियर में एक छात्रा ने किले से छलांग लगा दी। वह डेढ़ घंटे तक झाड़ियों में अटकी रही। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. शनिवार की शाम को किले के लाइंट एंड साउंड प्वॉइंट से 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा किले की दीवार पर चढ़कर कूंद गयी। आसपास खड़े लोगों ने जैसे ही यह सब देखा वह हैरान रह गये। वह लगभग डेढ़ घंटे तक झाडि़यों में अटकी रहीं। खबर मिलत ही किले पर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात का कॉन्स्टेबल ऋषिसिंह तोमर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा का किले की तलहटी से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि भाई ने उसे डांट दिया था। जिससे नाराज होकर वह किले से कूंद कर अपनी जान दे रही थी। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को खबर दे दी है। पुलिस मामल की जांच पड़ताल में जुटी है।
क्या है मामला
ग्वालियर किले पर शनिवार को काफी संख्या में पर्यटक सुहाने मौसम का मजा लेने पहुंचे थे। लोग लाइट एंड साउंड पॉइंट पर किले के साथ अपनी-अपनी सेल्फी ले रहे थे। तभी छात्रा उस पॉइंट से कूद गई। आसपास खड़े लोगों ने जैसे ही यह सब देखा तत्काल पुलिस को सूचना दी। काॅन्स्टेबल ऋषि सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और आसपास खड़े लोगों की मदद से रस्सी के जरिए किला तलहटी में अकेले ही उतर गए। वहां जाकर जब देखा की छात्रा की सांस चल रही है तो तत्काल सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ नगर निगम की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ऐसे में लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के जरिए छात्रा को किला तलहटी से ऊपर खींचकर सुरक्षित बचाया गया। यदि समय पर किला तलहटी से निकाला नहीं जाता तो वह गहरी खाई में गिर सकती थी। छात्रा को हल्की चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *