जरूरी चीजों के दाम 10% घटेंगे, 10 लाख वस्तुओं में से ज्यादातर के GST स्लैब बदलेंगे

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अमेरिका के टैरिफ का जवाब देने की तैयारी कर ली है इसके लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बडा बदलाव करने की तैयारी है। इसे जीएसटी 2.0 या नेक्स्ट जेन जीएसटी नाम दिया है। इसका ऐलान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से किया। उन्होंने इसे दिवाली गिफ्ट कहा। यानी सिंतंबर में जीएसटी बैठक करके सरकार ये बदलाव कर सकती है।
सुधार के बाद दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही रहेंग
इसके अनुसार अभी जीएसटी में 4 टैक्स स्लैब 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत है। सुधार के बाद दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही रहेंगे। इससे 12 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आने वाली मक्खन, फ्रूट जूस, ड्राय फ्रूट्स जैसी 99 प्रतिशत वस्तुएं 5 प्रतिशत के दायरे में आ जाएंगी। सीधे तौर पर कहें तो ये वस्तुएं 7 प्रतिशत सस्ती हो जाएंगी। ऐसे ही 28 प्रतिशत टैक्स के दायरे में आने वाली सीमेंट, एसी, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसी 90 प्रशित वस्तुएं 18 प्रतिशत के स्लैब में आ जाएंगी। यानी 10 प्रतिशत तक सस्ती। सरकार ने टैक्स रेट में स्थिरता लाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट के जटिल सिस्टम को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया है।
2047 में एक समान टैक्स स्लैब होगा
वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक 2047 में एक समान टैक्स स्लैब होगा। इस दिशा में दो स्लैब लाना पहला कदम है। सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म का यह प्रस्ताव राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह को भेजा है। समूह इस पर अध्ययन करेगा। फिर इसे जीएसटी काउंसिल की सितंबर में होने वाली बैठक में रखेगा। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में स्पष्ट किया है कि जीएसटी सुधारों के तीन बड़े आधार होंगे। पहला, स्ट्रक्चरल सुधार। इसमें टैक्स ढांचे को और बेहतर किया जाएगा। दूसरा, टैक्स दरों को तर्कसंगत बनाना, ताकि जरूरी चीजें सस्ती हो सकें। तीसरा, नए रजिस्ट्रेशन, रिफंड को आसान बनाना। इससे इनपुट और आउटपुट टैक्स रेट्स में संतुलन आएगा और इनपुट टैक्स क्रेडिट का जमा होना कम होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *