स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर झपकी लेते दिखे
शिवपुरी. स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर झपकी लेते दिखे। इस दौरान बच्चे परेड ग्राउंड में देशभक्ति से जुडी प्रस्तुतियां दे रहे थे। उनके पास कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी बैठे हुए थे। शिवपुरी जिले में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

इस दौरान उनके साथ कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ मंच पर मौजूद रहे। समारोह स्थल पर सुबह 8:58 बजे मंत्री तोमर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ठीक 9 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ। इसके पश्चात मंत्री ने पुलिस वैन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर और एसपी भी उपस्थित थे।
