79वाँ स्वतंत्रता दिवस में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनेगा, छात्र-छात्राओं ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, अंत मंत्री ने किया पुरस्कार वितरण

ग्वालियर. 79वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। जिले का मुख्य कार्यक्रम कंपू स्थित एसएएफ ग्राउंड में पर आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने तिरंगा फहराया और परेड़ की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले की झांकियां देखने को मिली। स्कूल के बच्चों ने दोनों घटनाओं की झलकियों पर डांस कर पेश किया गया। इस मौके पर कलेक्टर रूचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह उपस्थित रहें।

जगह.जगह स्वतंत्रता का उत्सव
स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में जगह.जगह स्वतंत्रता का उत्सव मनेगा और पूरी शान के साथ तिरंगा लहराया गया। । इस दिन नगर निगमए जिला पंचायत सहित जिले की सभी जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक समारोहपूर्वक स्वतंत्रता की वर्षगाँठ मनाई । इसी तरह सभी शासकीय अर्द्धशासकीय भवनों पर कार्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण तथा “राष्ट्रगान” का सामूहिक गायनका सामूहिक गायन पेश किया गया।
परेड में इन्होंने लिया भाग
मुख्य समारोह में संयुक्त परेड में सीमा सुरक्षा बल, एस.ए.एफ. द्वितीय वाहिनी, एसएएफ 13वी वाहिनी, एसएएफ 14वी वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला महिला बल, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर पुरुष एवं महिला, एनसीसी जूनियर पुरुष व महिला, स्काउट, गाईड, शौर्या दल व नगर रक्षा समिति की टुकडियां शामिल हुई। संयुक्त परेड के परेड कमांडर की भूमिका उप पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिरसाम व टूआईसी की भूमिका क्षमा राजौरिया ने निभाई । मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सभी टुकड़ियों के परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया और कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी।
संयुक्त परेड में इन टुकड़ियों को मिली शील्ड
संयुक्त परेड में उत्कृष्ट मार्चपास्ट के लिये सीनियर वर्ग में सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर को प्रथम, एसएएफ 13वीं वाहिनी को दूसरे एवं एसएएफ द्वितीय वाहिनी की टुकड़ी को तृतीय स्थान की शील्ड से सम्मानित गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी सीनियर पुरुष को प्रथम, एनसीसी सीनियर महिला को द्वितीय एवं एनसीसी जूनियर गर्ल्स की टुकड़ी को तृतीय स्थान की शील्ड प्रदान की गई। साथ ही बीएसएएफ व एसएएफ द्वितीय वाहिनी के बैंडों को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *