किश्तवाड़ आपदा: 65 लोगों के शव बरामद, 21 पहचाने गए, 100+ अब भी लापता
जम्मू कश्मीर. किश्तवाड के चसोटी गांव में 14 अगस्त की दोपहर 12.30 बजे बादल फटा और कई लोग पहाड से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। 21 शवों की पहचान की गई है। अब तक 167 लोगों को बचाया गया है। इनमें से 38 की हालत गंभीर है। सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि 100 से ज्यादा अभी भी लापता बताए जा रहे है। हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए किश्तवाड में पड्डर सब-डिवीजन में चसोटी गांव पहुंचे थे और यह यात्रा का पहला पडाव है।

जम्मू कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियां ऑपरेशन में जुटी
बता दें कि बादल वहीं फटा है जहां से यात्रा शुरू होने वाली थी। श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें थीं। सभी बाढ में बह गए। किश्तवाड डिप्टी कमिश्नर पंकज शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम सर्च रेस्क्यू में जुटी है। दो और टीमें रास्ते में है। आरआर के जवान भी ऑपरेशन में जुटे है। 60-60 जवानों वाली पांच सैन्य दल कुल 300, व्हाइट नाइट कोर की मेडिकल टीम, जम्मू कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियां ऑपरेशन में जुटी है। वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे लगता है मलबा में 500 से ज्यादा लोग दबे है। पार्टी की मेंबर ने 1000 लोग दबे होने की बात कही है।
