दिल्ली में हुमायूं के मकबरे का एक गुम्बद गिरा, 11 लोगों का रेस्क्यू
नई दिल्ली. दिल्ल्ी के निजामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं के मकबरे का एक गुम्बद शुक्रवार शाम 4 बजे गिर गया। दिल्ली फायर सर्विस मौके पर पहुंच चुकी है रेस्क्यू जारी है। पुलिस के अनुसार अब तक 11 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। मौके पर तलाश अभियान जारी है।

इधर हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों में 4 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई है। बुधवार रात कुल्लू जिले के श्रीखंड पहाडी, तीर्थन घाटी की बाथाढ पहाडी और शिमला के रामपुर और कोटखाई में बादल फटा। बादल फटने और अचानक आई बाढ से भारी तबाही हुई है।
शिमला के रामपुर में चट्टान गिरने ने से 20 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि पार्वती नदी में बह जाने से एक व्यक्ति लापता हो गया। कोटखाई के खलटूनाला में 6 से ज्यादा गाड़ियां और पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। राज्य भर में 550 सड़कें बंद पड़ी हैं। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। दर्जनों गाड़ियां बह गईं।
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश के बाद 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ के हालात हैं। लखीमपुर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। संभल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 गांव में बाढ़ का खतरा बन गया है।
