एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल. 12 दिन से मध्यप्रदेश से रूठा मानसून 13वें दिन 13 अगस्त को एक बार फिर एक्टिव है। वर्तमान में एक साथ बारिश के कई सिस्टम एक्टिव हैं। इनके कारण मध्यप्रदेश की राजधानी समेत एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। गुरुवार की सुबह राजधानी भोपाल में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन फिर 7.30 बजे के बाद बारिश का दौर थम गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले 15-20 घंटे में एमपी के 15 जिलों में कहीं अतिभारी तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
बुधवार को 17 जिलों में हुई बारिश
एमपी में 13 अगस्त को मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया। इस दौरान शाम तक 17 जिलों में बारिश हुई। इनमें बैतूल, बालाघाट के मलाजखंड में पौन इंच तक बारिश दर्ज की गई। वहीं पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सागर में आधा इंच, तो भोपाल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, नौगांव, सतना, सीधी, सिवनी, शाजापुर समेत कई जिलों में मध्य बारिश का दौर बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *