ग्वालियर रेलवे स्टेशन का 535 करोड़ का पुनर्विकास प्रोजेक्ट तीसरी बार लेट हो गया, तीन बार मिला एक्सटेंशन

ग्वालियर. ग्वालियर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य धीमी गति से चल रहा है, इसके चलते सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना यात्रियों को ही करना पड रहा है। स्टेशन के चारों ही प्लेटफार्म खुदे पडे है। बारिश के दिनों में ही ट्रेन तक पहुंचना काफी मुश्मिल है अगर प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार बैठने के लिए भी कुर्सी कम है। कई जगह यात्रियों को बैठने के लिए टीन करना पडा तो मुसीबत होती है, अधिकांश शेड में पंखे तक नहीं उसके बावजूद भी यात्री गर्मी में बैठने को मजबूर हो रहे है। इतना ही नहीं यात्रियों को ट्रेन के आने पर काफी समस्याओं के बीच बैठना पड रहा है।
तीसरी बार बढी तारीख
स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का टारगेट दिसंबर 2024 था लेकिन काम की गति को देखते हुए इसे अगस्त 2025 तक बढा दिया गया उसके बाद काम नहीं होने पर अब इस काम को दिसंबर तक आगे बढाया गया है। स्टेशन निर्माण का कार्य 535 करोड की लागत से पूरा किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का लेट होने बिल्डिग शिफ्ट होने के साथ परेशानी आई जिसमें आरपीएफ, जीआरपी आदि की बिल्डिग शामिल है।
जगह- जगह तारों का जाल
निर्माण कार्य के बलते प्लेटफार्म पर जगह जगह तारों का जाल बिछा हुआ है। इससे सभी प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने कले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि प्लेटफार्म पर कम जगह होने की वजह से ट्रेन से यात्री चढ़ते और उतरते समय इन तारों तक पहुंच जाते हैं। यह तार प्लेटफार्म पर लगी लाइट का टेलीकॉम कंपनी के हैं।
शॉर्टकट रास्ते से निकलना बनी मजबूरी
चारों ही प्लेटफार्म पर काम के चलते अब एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में काफी समय लग रहा है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म एक पर भी वो रास्ते शॉर्टकट बना दिए हैं। जिसमें से एक रास्ता सर्कुलेटिंग एरिया से प्लेटफार्म के बीच में पहुंचने के लिए नए जनरल बुकिंग के बगल से बना दिया है। इस रास्ते में इतनी भीड़ रहती है कि लोगों की यहां से निकलने में अब मजबूरी बन गई है। यहां कई जगह तक गंदगी और टॉयलेट तक लोग कर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *