MP के नाम एक और रिकॉर्ड, एशिया के सबसे बड़े रेलवे ब्रिज पर बुलट की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

कटनी. मध्य प्रदेश के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये रिकॉर्ड है भारतीय रेलवे का। दरअसल पिछले पांच साल से प्रदेश के कटनी जिले में एशिया के सबसे बडे रेल ग्रेड सेपरेटर की डाउनलाइन का काम पूरा हो गया है। कटनी जिले में बिलासपुर और सिंगरौली रेल खंड से दमोह-सागर रूट पर 33.4 किमी लंबे अप-डाउन और डाउन ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। डाउन लाइन की 17.52 किमी लंबी रेल लाइन, सिग्नल और अन्य तकनीकी कार्यों के बाद रेल सुरक्षा आयुक्त की उपस्थिति में पहला स्पीड ट्रायल सक्सेसफुल रहा।
11 बोगियों को लेकर दौडे 2 इंजन
बता दें कि कटनी के झलवारा से मझगवां और कटंनी तक दो इंजन 11 बोगियों को लेकर बुलट की रफ्तार से दौडे। उडते जंक्शन कहे जाने वाले इस ग्रेड सेपरेटर पर ये ट्रेन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौडी। बता दें कि रेल सुरक्षा आयुक्त मनोज अरोड कटन्ी में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां एनकेजे-कटनी, झलवारा से मझगवां रेलवे स्टेश नतक बन रहे डाउन ग्रेड सेपरेटर रेल ब्रिज का निरीक्षण भी किया। वे यहां मोटर ट्रॉली के माध्यम से गहन निरीक्षण करते दिखे। इस दौरान उनके साथ पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधन कमल कुमार तलरेजा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
पहले दिन किया निरीक्षण, दूसरे दिन रफ्तार से दौड़ाई ट्रेन
पहले दिन रेल सुरक्षा आयुक्त ने रेल लाइन, प्वॉइंट की हाउसिंग, टंग रेल, ब्रिज के ले आउट गर्डर, स्पैन, बेयरिंग, चैनल स्लीपर, बैलास्ट, ग्लूड जॉइंट, ट्रॉली घर, कुशन, इम्प्रूव्ड एसईजे, ओएचई लाइन, चेयरप्लेट, कर्व, लेवल क्रॉसिंग के साथ ही पॉइंट का गहन निरीक्षण किया। वहीं दूसरे दिन दो इंजनों और 11 बोगियों वाली ट्रेन को डाउन ट्रैक पर 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *