किश्तवाड़ में बादल फटा, 12 लोगों के शव मिले, रेस्क्यू जारी
जम्मू कश्मीर. किश्तवाड में पड्डर सब-डिवीजन के चशोटी गांव में गुरूवार दोपहर 12.30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। इनके शव मिल गए है और 25 से ज्यादा लोग घायल है। मरने वालों का आंकडा बढ सकता है।

बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए चशोटी गांव पहुंचे थे। यह यात्रा का पहला पडाव है। बादल फटा है जहां से यात्रा शुरू होने वाली थी। यहां श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें थी, सभी बाढ के पानी में बह गए। मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल अगस्त में होती है इसमें हजारों श्रद्धालु आते है। यह 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी। यह रूट जम्मू से किश्तवाड तक 210 किमी लंबा है और इसमें पद्दर से चशोटी तक 19.5 किमी की सडक पर गाडियां जा सकती है, उसके बाद मचैल तक 8.5 किमी की पैदल यात्रा होती है।
