किश्तवाड में बादल फटने से 33 शव बरामद, 120 घायल और 200 से अधिक लापता
किश्तवाड़. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को मचैल माता मंदिर के पास कुदरत ने कहर बरपाया. यहां बादल फटने से 33 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है। ये हादसा हिमालय स्थित माता चंडी के मंदिर की यात्रा के दौरान चिशोती इलाके में हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर भेज दिए गए और बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पाडर इलाके के चशोटी गांव में गुरूवार को भीषण बादल फटने की घटना हुई जिसमें कइ्र लोगों के मारे जाने और लापता होने की आशंका है। यह हादसा उस वक्त हुआ है जब हमारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिये पहुंचे थे। यह बादल वहीं फटा है जहां यात्रा का पहला पड़ाव था।
मंदिर के बाहर लंगर के लिये लगाये गये कई टेंट बाढ़ के पानी में बह गये और पूरी सड़क भी इस हादसे में साफ हो गयी। स्थानीय विधायक के अनुसार हादसे के समय वहां हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। तेज बारिश और मलबे में कई लोग फंस गये। जबकि नदी किनारे खड़े वाहनर और सामान भी बह गये। भाजपा नेता और स्थानीय विधायक सुनील शर्मा ने बताया है कि कम से कम 28 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
