LatestNewsराष्ट्रीय

शिवराज कैबिनेट के दूसरे विस्तार के लिए तैयारियां शुरू, 23 मंत्री लेंगे शपथ

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 मई के बाद एक बार फिर से मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है। संभावना जताई जा रही है कि अगले विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसमें 8 से 10 पूर्व विधायक पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी होंगे।
जानकारी के अनुसार इस बार कई कद्दवार और पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में स्थान नहीं मिल पाएगा। फिलहाल शिवराज कैबिनेट में सिर्फ 5 मंत्री है इनमें से दो सिंधिया समर्थक और तीन भाजपा के कोटे से है। वहीं जानकारी मिली है कि शिवराज कैबिनेट के दूसरे विस्तार के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। कई स्तर पर चर्चाओं के दौर चल रहे है। संभावना जताई जा रही है कि 4 मई के बाद कभी भी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है फिलहाल जो तैयारी है उसके अनुसार लगभग 23 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी है। इसमें सिंधिया कैंप के 8 से 10 वे पूर्व विधायक हो सकते है जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए है और 13 भारतीय जनता पार्टी के हो सकते है।
मई के अंतिम सप्ताह या जून के प्रथम सप्ताह में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हो सकता है इसलिए कैबिनेट का विस्तार जरूरी माना जा रहा है। यह भी तैयारी की जा रही है कि कोरोना वायरस से उपजी परिस्थितियों से निपटने के लिए मंत्रियों को शपथ दिलाकर उन्हें जिलों का प्रभार सौंप दिया जाएगा ताकि वे अपने-अपने जिलों में कोरोना नियंत्रण की मॉनीटरिंग कर सकें।
भाजपा को अगले कुछ महीनों में प्रदेश में 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का सामना करना है इनमें से 16 विधानसभा क्षेत्र चंबल और ग्वालियर इलाके से है इसलिए माना जा रहा है कि कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों में चंबल ग्वालियर के चेहरे ज्यादा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *