बाजार में आया सस्ता रिचार्ज, डेटा नहीं चाहिये तो टेंशन खत्म, ट्राई का बड़ा फैसला

नई दिल्ली. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने मोबाइल यूजर्स के लिये एक बड़ा फैसला लिया है। ट्राई ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियमन 2026 जारी किया है। इस नये नियम के तहत सभी टेलीकॉम कम्पनियां को अब ऐसे रीचार्ज प्लान देने होंगे जिनमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा हो, यानी इनमें डेटा शामिल नहीं होगा। ट्राई ने बताया है कि अभी तक ऐसे प्लान बहुत कम संख्या में मिलते थे। खासकर कम वैलिडिटी वाले प्लान में इनक भारी कमी थी। इसी वजह से यह नया फैसला लिया गया है।
नये नियम के अनुसार जिन ग्राहकों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाला रीचार्ज चाहिये। उनके लिये कम्पनियों को वॉइस और एसएमएस वाला प्लान देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कम्पनियों को एक ऐसा विकल्प भी देना होगा। जिसमें ग्राहक हर माह एक तय तारीख पर अपना रिचार्ज रीन्यू कर सके। इससे ग्राहकों को बार-बार अलग -अलग तारीखों पर रीचार्ज कराने की झंझट से राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *