CM मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर के लिए बड़ा प्लान

ग्वालियर को बड़ी सौगात मिली है। यहां के श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैगनेट सिटी में एशिया का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसके लिए चिन्हित भूमि का 2 दिन पहले ही निरीक्षण किया। उन्होंने दूरसंचार विभाग के सचिव, केंद्र व राज्य सरकार के आला अधिकारियों के साथ टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन का जायजा लिया। अब सीएम मोहन यादव भी एक्टिव हो गए हैं। वे ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में निवेश के लिए प्रयास कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 20 सितंबर को ग्वालियर का दौरा किया था। इस दौरान वे यहां के श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैगनेट सिटी पहुंचे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। दूरसंचार विभाग के सचिव, केंद्र व राज्य सरकार के आला अधिकारी भी उनके के साथ थे।
ग्वालियर का प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन एशिया का पहला ऐसा टीएमजेड होगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाद में अपने एक्स हेंडल पर इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एकीकृत टीएमजेड को दूरसंचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और नवाचार के लिए अत्याधुनिक औद्योगिक क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिए कवायद तेजी से चल रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन और मुंबई में निवेशकों के साथ बैठक के बाद अब हमारा लक्ष्य इस परियोजना को जमीन पर तेजी से उतारने का है। उन्होंने कहा कि इससे ग्वालियर के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिए ग्वालियर की श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैगनेट सिटी की भूमि को ही क्यों चुना गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाकायदा एक वीडियो जारी कर यह बात भी समझाई। ग्वालियर में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए अब सीएम मोहन यादव भी सक्रिय हुए हैं। वे इसमें निवेश की संभावनाएं टटोल रहे हैं। सीएम मोहन यादव टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश के लिए उद्योगपतियों से बातचीत कर रहे हैं। इसकी शुरुआत आज से होगी।
सीएम मोहन यादव ने मंगलवार सुबह अपने एक्स हेंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ग्वालियर में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश के लिए आज बेंगलुरु में टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ चर्चा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *