मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक की बैठक संपन्न हुई – प्रदेश महामंत्री

ग्वालियर मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक निर्देशानुसार , मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन के साथ श्रमिक समस्याओं के निराकरण को लेकर मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के पदाधिकारियों की बैठक प्रबंध निदेशक कार्यालय कॉन्फ्रेंस हाल में संपन्न हुई।
20 सूत्रीय मांगों पर विस्तार पूर्वकचर्चा
बैठक में सर्व प्रथम मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन प्रकाशसिंह चौहान जी को संगठन के रीतिनीति एवं संगठन के संस्थापक एलकेदुबे के बताएं हुए मार्गदर्शन पर चलकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया तदोपरांत संगठन द्वारा दिए गए एजेंडे के अनुरूप सौहार्दपूर्ण वातावरण में 20 सूत्रीय मांगों जैसे आउटसोर्स , संविदा कर्मचारियों को राष्ट्रीय उत्सव अवकाश के दिवस कार्य कराए जाने पर अतिरिक्त वेतन भुगतान, संविदा नीति 2023 के अनुरूप NPS कटोत्रा करने व ग्रेजुटी प्रदान करने हेतु आदेश जारी किया जाए, आउटसोर्स कर्मचारियों को जोखिम भत्ता एवं साप्ताहिक अवकाश सहित 20 सूत्रीय मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । जिस पर संगठन को आश्वस्त किया कि संगठन के सुझाव बहुत ही अच्छे एवं श्रमिक हित में है उक्त सुझाव एवं मांग पर शीघ्र ही निर्णय लेकर आदेश जारी कर निराकरण किया जावेगा।
इस अवसर पर संगठन की ओर से प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक, प्रदेश महामंत्री विद्याकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एनके.यादव, प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष शुभकरण सिंह शेखावत, संगठन मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, उज्जैन शाखा अध्यक्ष संजय प्रजापति उपस्थित हुए ।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मगरमच्छ ने चंबल नदी में नहा रही लड़की का आधा शरीर खाया

SDERF की टीम ने 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद शव का ऊपरी आधा हिस्सा बरामद किया - Dainik Bhaskar

मुरैना. चिन्नोनी थाना इलाके में वेदपुरा गांव में चम्बल नदी में नहा रही 14 वर्षीय बालिका रावी उफ सख्ी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ लड़की को खींचकर गहरे पानी में ले गया। घटना की खबर मिलते पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव ऊपरी आधा हिस्सा बरामद किया जा सका है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
मगरमच्छ ने बहन के सामने पानी में खींचा
विजय केवट की बेटियां रावी और राजकुमार गर्मी की वजह से मंगलवार को नदी में नहा रही थी। नहाते वक्त अचानक मगरमच्छ ने रावी को पकड़ लिया हे। यह पूरी घटना नदी के किनारे मौजूद उसकी बहन राजकुमारी के सामने घटी।
मां ने थाने पहुंचकर दी सूचना
घबराई राजकुमारी तुरंत घर पहुंची और अपनी मां गुलाबो केवट को पूरी बात बताई। इसके बाद गुलाबो ने चिन्नोनी थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया।
चिन्नोनी थाना प्रभारी एसआई ऋषिकेश शर्मा ने बताया, “दो लड़कियां दिन में चम्बल नदी में नहाने गई थी एक रावी उर्फ सखी को मगरमच्छ ने पकड़ नदी में नीचे खींच लिया और उसके आधे शरीर को खा गया। शेष शरीर को एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर नदी से निकाला है। मर्ग कायम किया है।”

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष पद अशोक जादौन, उपाध्यक्ष पद उदयवीर सिंह गुर्जर ने संभाला पदभार

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में पिछले कई वर्षों से खाली पड़े अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर आखिरकार नियुक्ति कर दी गई है। विधानसभा चुनाव से करीब 25 महीने पहले हुई इन नियुक्तियों को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अध्यक्ष पद पर अशोक जादौन और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस से आए उदयवीर सिंह गुर्जर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति आदेश चार दिन पहले जारी किए गए थे।
बुधवार दोपहर 12 बजे दोनों पदाधिकारियों ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इसके बाद कलारंग मंच पर आयोजित समारोह में उनका भव्य स्वागत किया गया।उदयवीर सिंह गुर्जर घर से निकलने के बाद सबसे पहले मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा करने के बाद ही ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में अध्यक्ष के कक्ष में नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जादौन, उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर पदभार संभाला हैं आपको बता दें कि उदयवीर सिंह गुर्जर को राजनीति विरासत में मिली है, इनके पिता सांसद, विधायक रहें। इस अवसर भारी तादाद में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
अध्यक्ष अशोक जादौन और उपाध्यक्ष मंच पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चोधरी, रामवरण सिंह गुर्जर, देवन्द्रप्रताप सिंह तोमर समेत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और फूलमाला से किया स्वागत।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में सचिन तेंदुलकर मार्ग पर बनेगी नई चौपाटी

ग्वालियर. शहरवासियों को जल्द ही खानपान का नया ठिकाना मिलने वाला है। नगर निगम द्वारा शहर में इंदौर की तर्ज पर एक आधुनिक चौपाटी विकसित करने की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार से मिले बजट और प्रस्तावित नई राशि के आधार पर इस प्रोजेक्ट को गति दी जा रही है। खास बात यह है कि यह स्ट्रीट फूड हब न केवल लोगों को बेहतर खानपान सुविधा देगा, बल्कि स्ट्रीट वेंडरों के लिए भी रोजगार के नए अवसर तैयार करेगा।


निगम को करीब चार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट देने की तैयारी
अक्टूबर 2024 में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने फूलबाग चौपाटी के उन्नयन के लिए एक करोड़ रुपये का बजट दिया था, जिसका काम अब अंतिम चरण में है। इस प्रोजेक्ट की प्रगति से संतुष्ट होकर मंत्रालय अब नगर निगम को करीब चार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नगर निगम से विस्तृत एस्टीमेट और डिटेल प्लान मांगा गया है।
सचिन तेंदुलकर मार्ग पर 1.44 हेक्टेयर आरक्षित जमीन आवंटन
नगर निगम ने नई चौपाटी के लिए सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित 1.44 हेक्टेयर आरक्षित जमीन के आवंटन हेतु कलेक्ट्रेट में आवेदन किया है। डीबी सिटी के सामने स्थित इस जमीन पर प्रस्तावित चौपाटी में 50 से अधिक दुकानें बनाई जा सकती हैं। शहर का विस्तार इसी दिशा में होने से यह स्थान लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा।
कुल दुकानों में से लगभग आधी दुकानें स्ट्रीट वेंडरों को आवंटित की जाएंगी
इस स्ट्रीट फूड हब को पीएम स्वनिधि योजना से भी जोड़ा जाएगा। योजना के तहत कुल दुकानों में से लगभग आधी दुकानें स्ट्रीट वेंडरों को आवंटित की जाएंगी। शेष दुकानों को नगर निगम द्वारा किराए या लीज पर देकर राजस्व अर्जित किया जाएगा। इससे छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
सेफ्टी और सीसीटीवी निगरानी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ग्वालियर को एक नया आकर्षक फूड डेस्टिनेशन मिलेगा, जो स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अक्टूबर-नवंबर तक बन तैयार होगा ग्वालियर रेलवे स्टेशन, सिंधिया ने दिया सुझाव -स्टेशन पर डाले जाने पत्थरों का काम करने वाले कारीगरों का भी हो नाम-ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

ग्वालियर. दो प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर वाले प्रोजेक्ट्स वेस्टर्न बायपास और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की और मौके पर ही विस्तृत जानकारी प्राप्त की ।अमृत भारत स्टेशन योजना क तहत ग्वालियर के रेल्वे स्टेशन के पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिये सिंधिया स्वयं स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर से लेकर फर्स्ट फ्लोर तक निर्माण की स्थिति का जायजा लिया।


इस बीच रेल अधिकारियों ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रोजेक्ट की प्रगति और डिजाइन और आगामी कार्ययोजना की जानकारी शेयर की। रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच सिंधिया ने निर्माण कार्य की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि स्टेशन पर ट्रेनों का नियमित संचालन जारी रहते हुए निर्माण कार्य करना एक बड़ी चुनौती भरा कार्य है। ऐसे वातावरण में कार्य की क्वालिटी और गति बनाये रखना आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा है कि रेल विभाग इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी बेहतर तरीके से काम कर रहा है। जिससे यात्रियों को कम से कम परेशानी हो और ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव न पड़े।
22वीं सदी के स्टेशन जैसा अनुभव देगा
सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण पूरा होने के बाद यह केवल 21वीं सदी ही नहीं बल्कि “22वीं सदी के स्टेशन” जैसा अनुभव देगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन के डिजाइन में ग्वालियर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक स्थापत्य कला को भी शामिल किया जा रहा है, जिससे यह आधुनिकता और परंपरा का अनूठा संगम बनेगा।
इसके साथ ही उन्होंने एक दिलचस्प सुझाव भी दिया। सिंधिया ने कहा कि यदि स्टेशन के सौंदर्यीकरण में पत्थर की कारीगरी का उपयोग होता है और स्ट्रक्चरल ऑडिट इसकी अनुमति देता है, तो कारीगरों को अपने बनाए गए हिस्से पर अपना नाम अंकित करने की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ियां इन कारीगरों के योगदान को याद रख सकेंगी और उनकी कला को स्थायी पहचान मिलेगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हिट एंड रन-तेज रफ्तार वाहन ने किसान को कुचला, स्कूटी के उड़े परखच्चे

ग्वालियर. रिश्तेदार की शादी समारोह से लौट कर घर जा रहे किसान को हिट एंड रन का शिकार हो गया। घटना मोहना थाना इलाके के क्वॉलिटी ढाबा के पास दौरार रोड की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसान की स्कूटी के टकराते ही परखच्चे उड़ गये।
घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच क बाद घाल किसान का इलाज के लिये पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किसान का शव पीएम हाउस पहुंचा कर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मोहना थाने इलाके के कैमारी गांव निवासी गंधर्वसिंह रावत 55, किसान है। मंगलवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिये गये थे। शादी में शामिल होने के बाद लगभग 3.30 बजे वह घर के लिये लौट रहे थे उसी वक्त तेज रफ्तार ने उन्हें कुचल दिया।
अभी वह क्वॉलिटी ढाबा के पास पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही वह हवा में उछला और सड़क पर गिरा। घटना के बाद आरोपी चालक वहां से भाग निकला, मामले का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
चल रही थी सांस, पहुुंचाया अस्पताल
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब किसान की नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी सांसे चल रही है। इसका पता चलते ही तुरंत ही उपचार के लिए रवाना किया, जिससे उसकी जान बच सके। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसका शव पीएम हाउस पहुंचाकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मोहना थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि शादी से लौटकर घर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारी है। हादसे में किसान की मौत हो गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

समस्या के समाधान की मांग को लेकर जनसुनवाई में धरना पर बैठे पार्षद

ग्वालियर. नगरनिगम की जनसुनवाई में कांग्रेस पार्षदों ने सीवर की किल्लत से परेशान होकर समाधान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस बीच पार्षदों ने जनसुनवाई कक्ष में अधिकारियों को भी रोक लिया और बाद में जनसुनवाई भवन के मुख्य द्वार पर बैठकर नारेबाजी की। दरअसल, शहर में सीवरेज की समस्या गंभीर बनी हुई है। जिससे वार्डो के रहवासी लगातार पार्षदों से शिकायतें कर रहे है। इसी परेशानी के समाधान के लिये कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, पार्षद माटू यादव, शकील मंसूरी, अर्चना वर्मा समेत कई पाष्रद जनसुनवाई में पहुंचे थे।
जनसुनवाई के बीच पार्षदों ने अपर आयुक्त प्रदीप तोमर से सीवर समस्या के तत्काल समाधार की मांग की। अधिकारी ने जल्द ही समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। लेकिन पार्षदों ने समस्या का समाधार के लिये एक निश्चित तिथि बताने पर जोर दिया।
अधिकारियों को पीछे के रास्ते से निकलना पड़ा
मांग पूरी न होने पर सभी कांग्रेसी पार्षद जनसुनवाई भवन में ही धरने पर बैठ गए। लगभग आधे घंटे तक कोई सुनवाई न होने पर वे जनसुनवाई भवन के मुख्य द्वार पर आ गए और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मुख्य द्वार को अवरुद्ध कर दिया, जिससे अधिकारी बाहर नहीं निकल पाए।
जनसुनवाई समाप्त होने के बाद अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने पार्षदों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने अगले दिन स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने की बात कही, लेकिन पार्षद अपनी मांग पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा। बताया गया है कि लगभग तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान अधिकारी पीछे के रास्ते से निकल गए। अधिकारियों के वापस न आने पर काफी देर बाद कांग्रेस पार्षदों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सडक निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाया

ग्वालियर -एजी ऑफिस पुल से विक्की फैक्ट्री तक बन रही सडक निर्माण में झांसी रोड पर बाधक बन रहे अतिक्रमण को नगर निगम ने हटाया। इस अवसर पर एसडीएम- झांसी रोड क्षेत्र अतुल सिंह एवं तहसीलदारमहेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
भवन अधिकारी वीरेन्द्र शाक्य ने बताया कि नगर निगम आयुक्त, वन मंडल क्षेत्र झांसी रोड मुख्य मार्ग से झांसी रोड बस स्टैंड तक मकान और दुकानों गोदाम शोरूम आदि के बाहर 49 स्थल पर बने चबूतरो, दासों, सीढ़ीयो, दीवारों, बाउंड्रीवॉलो, सहित अन्य बताए गए निर्देशित स्थानौ पर जेसीबी मशीनों एवं मदाखलत अमले द्वारा तुडाई कार्य करवाया गया इस कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी, मदाखलत अधिकारी, संबंधित क्षेत्राधिकारी, मदाखलत निरीक्षक, मदाखलत निरीक्षक ग्वालियर- विधानसभा क्षेत्र सहित दल (पूर्व एवं ग्वालियर) एवं राजस्व शाखा कलेक्ट्रेट का संबंधित स्टाफ एवं क्षेत्रीय कार्यालय का संबंधित अन्य स्टाफ एवं थाना-झांसी रोड का पर्याप्त मात्रा में (महिला एवं पुरुष) पुलिस बल मौजूद रहा।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

सीजफायर के दौरान इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर किये ताबड़तोड़ हमले

नई दिल्ली. अप्रैल 2026 में इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर हुआ था। जिसे 3 हफ्ते के लिये बढ़ा दिया गया था। लेकिन सीजफायर इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर फिर से हमले शुरू कर दिये। इजरायल का कहना है कि हिज्बुल्लाह सीजफायर का उल्लंघन कर रॉकेट और ड्रोन हमले कर रहा है। इसलिये इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर सैन्य कार्यवाही की। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को हिज्बुल्लाह पर जोरदार हमला करने का आदेश दिया। इस स्थिति से सवाल उठ रहा है कि सीजफायर टूटने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच चल रही है। बातचीत पर क्या असर पड़ेगा।
इजराइल ने क्यों किया हमला
इजरायल का मुख्य तर्क है कि हिज्बुल्लाह सीजफायर का पालन नहीं कर रहा है। इजराइल चाहता है कि हिज्बुल्लाह अपनी सैन्य क्षमता कम करें। इजरायल की सीमा से दूर रहे और लेबनान में इजरायली सैनिकों की मौजूदगी को स्वीकार करें। नेतन्याहू सरकार का कहना है कि बड़ा खतरा मानता है। इसलिये सीजफायर के बावजूद भी इजरायल आत्मरक्षा के नाम पर हमले जारी रख रहा है। हिज्बुल्लाह कहता है कि इजरायल सीजफायर का लाभ उठाकर लेबनान की जमीन पर कब्जा बनाये रखना चाहता है। हिज्बुल्लाह के अनुसार इजरायल के हमले एक तरफा है। सीजफायर को बेमतलब बना रहे हैं। हिज्बुल्लाह ने चेतावनी दी हैकि इजरायल के हर हमले का जवाब दिया जायेगा। हिज्बुल्लाह ईरान का समर्थन प्राप्त संठगन है। इसलिये यह संघर्ष बड़े क्षेत्रीय तनाव से जुड़ा हुआ है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कॉम्बिंग गश्त. 204 फरार एवं वारंटी गिरफ्तार 268 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

ग्वालियर। कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिंकजा कसने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देष पर 27/28 अप्रैल की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।
इस अवसर पर एसएसपी द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त  किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मषाला, ढाबों को भी चेक किया।
इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 99 स्थाई वारंट, 105 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 133 गुण्डा एवं 135 हिस्ट्रीशीटरों  को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब का थाना घाटीगांव में 01 प्रकरण पंजीबद्व किया गया और और थाना पिछोर में धारा 107/116 में 02 कार्यवाहियां की गई।