LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS और 6 SAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल. मध्य प्रदेश में एक बार फिर बडे अफसरों के तबादले हुए है, राज्य शासन ने 11 आईएएस अधिकारियों के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल है। सीएम मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले इन अधिकारियों के तबादले किए गए है। माना जा रहा है कि सीएम के वापस लौटने के बाद एक बार फिर बडी प्रशासनिक सर्जरी होने वाली है। मध्य प्रदेश के सामानय प्रशासन विभाग ने शनिवार को 11 आईएएस अफसरों के तबादले आदेश जारी किए है। विवादों में रहने वाली सागर कमिश्नर नेहा मारव्या को भी हटा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें पंचायतों के मुख्य कार्यपलन अधिकारी और सिंहस्थ उज्जैन के अपर मेला अधिकारी शामिल है।

Image
सीएम के लौटने पर बदले जाएंगे कलेक्टर्स
मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 से 8 सितंबर तक दुबई में आयोजित निवेशकों के सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके जाने से एक दिन पहले शनिवार को यह तबादले किए गए है। बताया जा रहा है कि सीएम के लौटने के बाद प्रदेश में कुछ कलेक्टर्स भी बदले जाएंगे। आगे होने वाले तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के बीच प्रारंभिक चर्चा भी हो चुकी है। मंत्रालय स्तर पर अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *