LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, दो युवतियां और युवक पकड़े

ग्वालियर. कंपू थाना क्षेत्र में शनिवार रात को पुलिस की संयुक्त टीम ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया है। एसटीएल स्पा सेंट में दबिश देकर पुलिस ने दो युवतियों और एक युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकडा है। मौके से कई प्रकार के आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से स्पा सेंटर को सीज कर दिया है। स्पा सेंटर की महिला मैनेजर समेत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्पा सेंटर से पकडी गई युवतियां ग्वालियर की ही रहने वाली है। उनसे पूछताछ की जा रही है यहां उनको कैसे लाया गया और कब से वह यह काम कर रही है। दो युवक और भी निगरानी में लिए गए है पर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

स्पा सेंटर से लड़की और लड़कों को लेकर निकली पुलिस - Dainik Bhaskar
कंपू, पडाव व इंदरगंज थाने की संयुक्त टीम ने रेड की
जानकारी के अनुसार एक गोपनीय सूचना के आधार पर सीएसपी इंदरगंज रॉबिन जैन और प्रोबेशनल डीएसपी अनुश्री के नेतृत्व में कंपू, पडाव और इंदरगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कंपू स्थित एसटीएल स्पा सेंटर पर अचानक रेड की। पुलिस की इस सरप्राइज कार्रवाई से स्पा सेंटर के अंदर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जब कमरों में पहुंची तो वहां एक युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले है। पुलिस को देखकर युवक-युवतियों में हडबडी मच गई और लडकों ने भागने का प्रयास किया, पर पुलिस ने उन सभी को पकड लिया। पकड गए युवकों और मैनेजर की पहचान प्रद्युमन सिंह सिकरवार निवासी उर्मिला मार्ट सिकंदर कंपू, स्पा की महिला मैनेजर रागिनी यादव निवासी शिव विहार कॉलोनी कंपू के रूप में हुई है। पकडी गई दोनों युवतियों की पहचान उजागर नहीं की गई है। दो अन्य युवक भी निगरानी में लिए है पर उनकी क्या भूमिका है पता लगाया जा रहा है।


कस्टमर से 2500 से 3000 रुपये तक वसूले जाते थे
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि स्पा सेंटर की आड में ग्राहकों को आकर्षित कर देह व्यापार कराया जा रहा था। इस अनैतिक काम के लिए प्रत्येक कस्टमर से 2500 से 3000 रुपये तक वसूले जाते थे। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर की मैनेजर रागिनी यादव को भी गिरफ्तार किया है। उसकी ही देखरेख में यह सेक्स रैकेट चल रहा था।


स्पा सेंटर को मौके पर ही सीज किया
पुलिस टीम ने कार्रवाई के तुरंत बाद एसटीएल स्पा सेंटर को सील कर दिया है। पकडक गए दोनों युवकों, दोनों युवतियों और मैनेजर को कंपू थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस बात की पडताल में जुटी है कि यह जिस्मफरोशी का धंधा कितने समय से चल रहा था और इसके पीछे मुख्य संचालक या अन्य कौन-कौन लोग शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *