विप्रा ब्राह्मण महिला मंच ने शिक्षक दिवस पर बालिकाओं को बताया शिक्षा का महत्व

ग्वालियर. विप्रा ब्राह्मण महिला मंच के द्वारा शिक्षक दिवस के दिन वन स्टॉप सेंटर पर बालिकाओं से मुलाक़ात की गई और उन्हें शिक्षक और शिक्षा का जीवन मे क्या महत्व है इसकी भी जानकारी दी गई ! इस अवसर पर सचिव डॉक्टर राजरानी शर्मा के द्वारा शिक्षा से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां बच्चियों के साथ साझा की गई है तथा वन स्टॉप बालिका गृह में बालिकाओं से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना साथ साथ उन्हें कुछ ज़रूरत का सामान प्रदान किया गया।
बालिकाओं के लिए पाठ्य सामग्री जैसे कॉपी किताब स्टेशनरी चित्रकारी के लिए कॉपियां आदि प्रदान किए गए ! सुमन शर्मा के द्वार बच्चियों को शिक्षा के द्वारा बेहतर भविष्य बनाने का संकल्प दिलाया गया ! विप्रा महिलाओं ने स्वयं शिक्षक बनकर उन्हें मेहंदी तथा चित्र आदि बनाना सिखाया ! अध्यक्ष शिवानी चतुर्वेदी ने बालिकाओं को चित्रकारी सिखायी !श्रुति उपाध्याय के द्वारा उन्हें सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए ! इस अवसर पर शैलजा मिश्रा , रश्मि त्रिपाठी ,सपना पारशर, पल्लवी शर्मा , कृष्णा शर्मा ,अनीता तिवारी , ज्योति शर्मा, नीतू उपमन्यु,अर्चना शर्मा ,किरण मिश्रा आदि उपस्थित रही है!

