Newsमप्र छत्तीसगढ़

हरसी बांध ओवरफ्लो, पार्वती सिंध नदी किनानरे के गांवों में अलर्ट

ग्वालियर. हरसी डेम से ऊपरी इलाकों में हो रही लगातार वर्षा और बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से शनिवार की सुबह से पूरी तरह भर गया है। इसका बेस्ट वियर अब सवा फीट ऊपर बह रहा है। प्रशासन ने पार्वती नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। अपर ककेटो बांध के कैचमेंट एरिया में तेज वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डेम का जलस्तर बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए शुक्रवार-शनिवार की रात को अपर ककेटो बांध के 5 गेट खोलकर करीब 452.08क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी पार्वती नदी से हरसी बांध में आ रहा है। जिससे हरसी बांध का बेस्ट वियर 1.2फीट ऊपर बह रहा है।
ळरसी बांध के निचले इलाकों में गांवों जैसे पनानेर, कैथोड, धोबट, खिरिया, बोढी, जखावार, गधोटा, सिल्हा, पलायस खेरा, नजरपुर, आदमपुर, आसन, भितरवार, पवाया, घाट खेरिया, डडोमर, गोलेश्वर, सहारान, मसूदपुर, खरगोली और बासोडी के सभी ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। उनसे नदी के किनारे और आसपास के इलाके से दूर सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गयी है।
हरसी के एसडीओ अमर मांझी ने बताया कि बांध का बेस्ट वियर 1.2 फीट पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो यह और बढ़ सकता है। नदी किनारे के गांवों में अलर्ट किया गया है और ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की गई है।
मोहनीसागर और मणिखेड़ा से सिंध नदी में पानी छोड़े जाने के कारण सिंध नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया ने नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी करवाकर ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *