Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर एयरबेस खड़ा है दुर्घटनाग्रस्त विमान, राज्य सरकार दोबारा बुलायेगी टेंडर

ग्वालियर. भारतीय वायुसेना के महाराजपुरा एयरबेस पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त स्टेट प्लेन बीचक्राफ्ट किंग एयर B-200 जीटी विमान (एसकेए बी200जीटी, वीटी-एमपीक्यू) को बेचना चाहती है।लेकिन सरकार को इसके लिये कोई खरीदार हीं नही मिल रहा है। राज्य सरकार ने 7 अगस्त को एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) जारी कर इस विमान को खरीदने के इच्छुक व्यक्तियों और फर्मो से 17 अगस्त तक ऑनलाईन प्रस्ताव बुलाये थे। लेकिन पूरा एक महीना निकलने के बावजूद किसी भी कंपनी ने विमान को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। राज्य सरकार इस विमान को स्क्रैप में बेचने के लिये फिर से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेक्ट बुलाने जा रही है।
सितंबर 2020 में राज्य सरकार ने अमेरिकी कंपनी टेक्स्ट्रॉन एविएशन से करीब 65 करोड़ रुपए में बीचक्राफ्ट किंग एयर विमान खरीदा था। 8 महीने बाद 6 मई 2021 को लैंडिंग के दौरान विमान का अगला हिस्सा रनवे के अरेस्टर बैरियर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। DGCA  ने पायलट माजिद अख्तर को हादसे के लिए दोषी मानते हुए उनका फ्लाइंग लाइसेंस निलंबित किया था। सरकार ने भी उन्हें सस्पेंड कर सेवाएं लेना बंद कर दिया।   हादसे के समय विमान का बीमा नहीं था। तब तक विमान ने सिर्फ 208 घंटे उड़ान भरी और 204 लैंडिंग की थीं। पिछली EOI में सरकार ने क्षतिग्रस्त विमान का बेस प्राइज 6 करोड़ और स्टेट हैंगर में रखे इसके स्पेयर पार्ट्स का बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए तय किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *