पुलिस ने वाहन चेकिंग में 32 बोर की पिस्टल, 02 मैग्जीन, 06 जिंदा राउण्ड आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों को चेक कर अवैध हथियार रखकर चलने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
छप्पर वाला पुल पर रेंडम वाहन चेकिंग हेतु लगाया गया। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को एक सफेद रंग की टाटा हैरियर कार ई.व्ही. क्रमांक एमपी07-एपी-9552 आती हुई दिखी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चेक किया तो कार चालक घबराने लगा, संदेह होने पर पुलिस द्वारा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गिर्राज गुर्जर पुत्र इंदर सिंह गुर्जर उम्र 35 साल निवासी स्पायर 1(ए) एच.जी ग्रुप थाना मुरार जिला ग्वालियर स्थाई निवास- अरोरा थाना बेहट ग्वालियर का होना बताया।
उक्त चालक की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 32 बोर की देशी पिस्टल खुरसी हुई मिली, जिसमें खाली मैग्जीन लगी हुई मिली एवं उसकी पेंट की जेब से पिस्टल की एक भरी हुई मैग्जीन रखी हुई मिली जिसके अंदर 06 राउण्ड भरे हुये मिले।
अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर उसने उसने उक्त अवैध 32 बोर की पिस्टल, 02 मैग्जीन, 06 जिंदा राउण्ड फालका बाजार स्थित शानगन हाऊस दुकान मालिक अशोक अग्रवाल से खरीदना बताया। जिस पर से पुलिस द्वारा शान गन हाऊस के मालिक अशोक अग्रवाल को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी दुकान पर 04 माह पहले एक व्यक्ति 32 बोर की अवैध पिस्टल ठीक कराने के लिये लाया था उसके बाद उसको उठाने नहीं आया तो मैंने वह अवैध पिस्टल 02 मैग्जीन व 06 राउण्ड गिरार्ज गुर्जर को दे दी थी और जितने रुपये में पिस्टल बेची थी वह रूपये मेरी दुकान में रखे हुए हैं। आरोपी अशोक अग्रवाल की निशादेही पर शान गन हाऊस दुकान से 01 लाख रुपये विधिवत जप्त कर आरोपी अशोक अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. गिर्राज गुर्जर पुत्र इंदर सिंह गुर्जर उम्र 35 साल निवासी स्पायर 1(ए) एचजी ग्रुप थाना मुरार स्थाई निवास- अरोरा थाना बेहट जिला ग्वालियर। (खरीददार)
2. अशोक कुमार अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद अग्रवाल उम्र 68 साल निवासी शान गन हाउस फालका बाजार ग्वालियर। (शान गन हाउस संचालक)

