Newsमप्र छत्तीसगढ़

सास-बहू सहित 3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला, ट्रक दुकानों में घुसा, ट्रक चालक गिरफ्तार

सुबह ट्रक को दुकान से निकालकर सड़क के किनारे खड़ा कराया गया।
मुरैना. कृष्णोत्सव देखकर घर लौट रही 3 महिलाओं को दिल्ली की तरफ जा रही है तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। तीनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि नेशनल हाइवे-44 पर घिरोना हनुमान मंदिर के पास हुआ है। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों में जा घुसा। इससे दुकानों का भी नुकसान पहुंचा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना की वजह नेशनल हाइवे -44 पर कुछ समय के लिये यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और संबंधित टीम ने ट्रक को घटनास्थलसे हटाने का काम शुरू किया।
हरफूल का पुरा गांव की रहने वाली थीं
महिलाओं की पहचान कमला कुशवाहा (50), पति फूल सिंह, कमला कुशवाहा (50), पति बालकिशन और पूनम कुशवाहा (28), पति धर्मवीर के रूप में हुई। इनमें कमला और पूनम सास-बहू थीं। तीसरी महिला भी परिवार की ही सदस्य बताई जा रही है, लेकिन उनका रिश्ता क्या है, यह कंफर्म नहीं हो पाया है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाएं हरफूल का पुरा गांव की रहने वाली थीं। घर हाईवे के किनारे मंदिर से कुछ दूरी पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *