महानंदा-बिहार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, इंजन सहित 2 बोगी पटरी से उतरी, स्टेशन मास्टर निलंबित

भोजपुर. बिहार के आरा में रविवार की सुबह लगभग 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इंजन एसएलार और एच-1 कोच पटरी से उत्र गया है। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना हैकि एक कोच का एक पहिया पटरी से उतरा था। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर हुई। घटना के बाद रेलवे स्टाफ और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हडकम्प मच गया है। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
घटना के लगभग 3.30 घंटे के बाद महानंदा एक्सप्रेस का रवाना किया गया। दुर्घटनाग्रस्त हुई कोचों की मरम्मत का काम जारी है। इस मामले में आरा स्टेशन के मैनेजर एनके राय को निलंबित कर दिया गया है। महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित हुआ है। वंदे भानरत, विभूति एक्सप्रेस, गांधी धाम, कैप्टल एक्सप्रेस, इंटरसिटी, गरीब रथ, पैसेंजर, उधना एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें बिलंब से चल रही है।
दिल्ली की जगह सासाराम लाइन पर गई ट्रेन
जानकारी के अनुसार, महानंदा एक्सप्रेस सुबह करीब 4:12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची थी। यहां से ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना होना था। बताया जा रहा है कि ट्रेन के परिचालन के दौरान किसी तकनीकी समस्या के कारण उसका सिग्नल सासाराम लाइन की ओर चला गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी और स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर अप लाइन में डिरेल हो गई। इंजन के साथ SLR और H-1 कोच के पटरी से उतरने के बाद रेलवे कर्मियों ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि रेलवे की ओर महानंदा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारियों की ओर से तकनीकी जांच की जा रही है।

