LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

इंजन फेल होने के कारण ताज एक्सप्रेस सोनागिर में फंसी, यात्री कई घंटों तक परेशन होते रहे

ग्वालियर. वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ताज एक्सप्रेस का इंजन सोनागिर पर फेल होने के कारण ट्रेन पूरे पौने चार घंटे की देरी से ग्वालियर आ सकी। ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों प्लेटफार्म पर खडे रहे। पूछताछ कार्यालय पर भी यात्रियों को यही बताया गया कि ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों प्लेटफार्म पर खडे रहे। पूछताछ कार्यालय पर भी यात्रियों को यही बताया गया कि ट्रेन अभी सोनागिर में ही खडी हुई है। चूंकि ताज एक्सप्रेस से हर दिन सैकडों की संख्या में ग्वालियर से यात्री सवार होते है और मुरैना, धौलपुर, आगरा व मथुरा तक का सफर करते है। जानकारी के अनुसार ट्रेन के अचानक रास्ते में खडी होने के कारण यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पडा। इसके बाद दतिया स्टेशन से पहुंचे स्टाफ ने इंजन की मरम्मत कर उसे आगे के सफर के लिए रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *