Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मॉडल जैसी दिखाई देने वाली युवती कर रही थी शराब तस्करी, फर्स्ट एसी में कर रही थी सफर

समस्तीपुर. बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। समस्तीपुर में आरपीएफ और सीबीआई की टीम ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच से लगभग 75 लीटर शराब बरामद की है। इस केस में मॉडल जैसे दिखाई देने वाली एक युवती और उसके साथ सफर कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद युवती का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। रेल मंडल की आरपीएफ टीम को खबर मिली थी कि 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक युवती शराब लेकर सफर कर रही है। ट्रेन नई दिल्ली से जयनगर जा रही थी। खबर मिलते ही आरपीएफ और सीआईबी की टीम समस्तीपुर स्टेशन पर पहुची और ट्रेन के जाने का इंतजार करने लगी।
ट्रेन के समस्तीपुर स्टेशन पहुंचने पर टीम ने एसी फर्स्ट क्लास के एच-1 कोच में तलाशी अभियान चलाया गया। इस बीच एक युवती के पास से 2 सूटकेस मिले। तलाशी लेने पर दोनों बैगों से बड़ी मात्रा में ब्रांडेड शराब की बोतलें बरामद की गयी है। इसके बाद आरपीएफ की टीम ने युवती को शराब से भरे दोनों बैगों के साथ ट्रेन से नीचे उतार लिया। पूछताछ में युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंधिया घाट थाना इलाके के बरी गांव निवासी नेहा कुमार के रूप में हुई है। ऐसा बताया जा रहा है। वह नई दिल्ली से लगभग 75 लीटर ब्रांडेड शराब लेकर समस्तीपुर आ रही थी। उसके साथ एसी फर्स्ट क्लास में हरियाण के करनाल निवासी ईशान कुमार भी सफर कर रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *