Uncategorized

MP में हो रहा औद्योगिक विकास भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में होगा सहायक : रक्षा मंत्री

प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के लिए उपलब्ध है पर्याप्त भूमि
भोपाल -केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भगवान श्रीमहाकाल के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश हो रहा औद्योगिक विकास भारत को नई औद्योगिक ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा। सम्पूर्ण भारत मध्यप्रदेश को आशा और विश्वास से देख रहा है। औद्योगिक विकास को गति दे रहे हैं, भविष्य में मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य के साथ औद्योगिक विकास के लिए भी पहचाना जाएगा। मध्यप्रदेश में रक्षा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण क्षमता, संसाधन और सभी आवश्यक विशेषताएं विद्यमान हैं। यहां 1800 करोड़ रुपए के निवेश से आरंभ हो रहे रेल कोच निर्माण केंद्र से 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। मुख्यमंत्री ने वर्तमान केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। जहां नेतृत्व शानदार हो वहां विकास भी तेजी से होता है। मध्यप्रदेश, देश में मॉडर्न प्रदेश के रूप में जाना जाएगा।
डिफेंस कॉरिडोर निर्माण के लिए सहमति प्रदान करने का अनुरोध
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से मध्यप्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर निर्माण के लिए सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया। प्रदेश में संभागीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से 38 हजार करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों के लोकार्पण और भूमिपूजन किए जा चुके हैं। प्रदेश की कृषि विकास दर में तेजी से वृद्धि हुई है, राज्य सरकार प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
देश का पहला नदी जोड़ो अभियान प्रदेश में हुआ क्रियान्वित
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का पहला नदी जोड़ो अभियान केन-बेतवा परियोजना प्रदेश में शुरू हो चुकी है। एक लाख करोड़ रुपए की इस परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल के साथ उद्योगों और पेयजल के लिए भी जलापूर्ति सुलभ होगी। इस परियोजना से बुंदेलखंड सहित मालवा और चंबल क्षेत्र में विकास के एक नए युग का सूत्रपात होगा।
18 महीने में पहला स्टॉक रोल आउट करने का प्रयास होगा
प्रेसिडेंट एंड सीएमडी बीईएमएल शांतनु राय ने कहा कि बीईएमएल ने 61 साल से देश की कई रेल, खनन एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया, वर्ष 1964 से बीईएमएल की शुरुआत हुई। यह कंपनी रक्षा, रेल और खनन क्षेत्र में कार्य़ करती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी, रक्षा मंत्री श्री सिंह एवं रेल मंत्री श्री वैष्णव के नेतृत्व में रक्षा और रेल क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान गढ़े गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet