ट्रांसपोर्ट नगर में नाले से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर – शहर में कई स्थानों पर नाले पर बने अतिक्रमण के चलते जल निकासी नहीं हो पा रही है, जिसको लेकर निगम के अमले द्वारा अभियान चलाकर नालों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
सिटी प्लानर ने बताया कि नगर निगम आयुक्त निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा बारिश के पानी की जल निकासी के लिए अभियान चलाकर नालों से अतिक्रमण हटाकर नालों की सफाई कराई जा रही है। जिसके तहत आज ट्रांसपोर्ट नगर में नाले पर अतिक्रमण कर अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने पार्क के पास मुख्य मार्ग पर रखी गुमटियों, काउंटर, टेबलों, रखी पटियाओं एवं अस्थाई छप्परों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत दल द्वारा हटवाया गया। उक्त कार्यवाही में मदाखलत अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मदाखलत निरीक्षक सहित संबंधित वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी एवं मदाखलत अमला एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *