जिलों में भाजपा कार्यकारिणी गठन के लिए भेजे जाएंगे दो-दो वरिष्ठ नेता

भोपाल. भाजपा जिलाध्यक्षों के पांच माह पहले ही चुनाव संपन्न करा दिए गए, लेकिन अब तक जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सका है। ऐसे में अब प्रदेश व संभाग के दो-दो पदाधिकारी जिलों में भेजकर जिला कार्यकारिणी का गठन कराया जाएगा। ये वरिष्ठ पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी गठन के लिए कार्यकर्ताओं का चयन कराएंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रदेश व संभाग प्रभारियों बैठक बुलाई गई थी। बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया।
युवा पीढ़ी को बताएंगे विभाजन की विभीषिका
खंडेलवाल ने कहा कि 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालने के साथ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सभी जिलों में मौन जुलूस निकाला जाएगा। बैठकों का आयोजन कर देश के विभाजन के समय पीड़ितों के परिजनों से भेंट करने के साथ प्रदर्शनी और अन्य माध्यमों से युवाओं को देश के विभाजन की विभीषिका से अवगत कराया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश भर के सभी घरों में तिरंगा पहुंचे और शान से लहराए, इसके लिए पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *