दिल्ली जैसे मैदानी इलाकों में फट सकते है बादल
नई दिल्ली. उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भीषण तबाही मच गयी । अभी तक 5 लोगों की मौत और करीब 70 से अधिक लोग लापता होने की खबर है। पीडि़तों के बचाव में लगी रेस्क्यू टीमों के कुछ जवाब भी इसकी वजह से लापता हो गये है। वहां खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानियां आ रही है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की आम घटना है। लेकिन क्या मैदानी इलाकों में भी इसकी गुंजाइश बचती है?
क्या है क्लाउड-बर्स्ट
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक क्लाउडबर्स्ट उसे कहा जाता है कि जब एक छोटे से इलाके में लगभग 20-30 किमी में अचानक और लगातार बहुत तेज वर्षा होती है। यानी एक घंटे में 10 सेंटीमीटर से अधिक। क्लाउड बर्स्ट के ऑफ्टरशॉक के तौर पर उस जगह के आसपास फ्लैश फ्लड्स, लैंडस्लाइड हो जाते हैं। वैसे तो बादल ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में ही फटते हैं। लेकिन कभी-कभी मैदानी इलाके में भी इसकी चपेट में आ जाते हैं।
बादल क्यों फटते हैं
अब आपको बताते हैं कि आखिर बादल फटते क्यों है और इसके पीछे के साइंस का समझते हैं। बादल3 प्रकार के हाते हैं। सिरस, स्ट्रेटस और क्यूम्यूलस। क्लाउडबर्स्ट में जो बादल फटते हैं। वह हैं ‘क्यूम्यूलोनिम्बस’ बादल। यह दिखने में किसी ऊंचे टॉवर या पहाड़ जैसे हाते हैं और ऊपर से फ्लैट, घने और काले हाते हैं। अगर यह आपको दिख जाये तो समझ जाइये उस जगह पर मूसलाधार वर्षा या तूफान आ सकता है। जब यह बादल अपने अन्दर और नमी इकट्ठी नहीं कर सकता तो यह फट जाता है। उस जगह अचानक बहुत जोरदार वर्षा होती है। जिससे वहां फ्लैशफ्लड भी आती है। फ्लैशफ्लड यानी एकछोटे से इलाके में अचानक बाढ़ आ जाना। यह पानी पहाड़ के स्लोप से जब तेज स्पीड में नीचे आता है तो अपने साथ बाढ़ कीस्थिति लेकर आता है। क्यूम्यूलोनिम्बस बादल बनने के लिये उस जगह का ऐट्मॉस्फरिक प्रेशर कम होना एक जरूरी कंडीशन हैं इसलिये उक्टर हिल स्टेंशस के आसपास ही जाते हैं।
क्या कभी दिल्ली, आगरा या चंडीगढ़ जैसे मैदानी शहरों में बादल फट सकते हैं?
जवाब है हां. पर इसके चांसेस बहुत ही कम हैं, हालांकि दिल्ली में एक बार ऐसा हो चुका है. 15 सितंबर 2011 को दिल्ली के पालम एरिया में बादल फटा था. इस घटना में कोई जनहानी तो नहीं हुई पर 1959 के बाद पहली बार शहर में इतनी ज्यादा बारिश हुई थी. लेकिन ये पहली और शायद आखरी बार ही था, जब दिल्ली के लोगों ने इसे एक्सपीरियंस किया हो. ऐसा होने के आसार बहुत कम हैं क्योंकि-
1. दिल्ली के आसपास कोई पहाड़ नहीं है. जब ज्यादा नमी वाली हवा पहाड़ों से टकराकर तेजी से ऊपर उठती है, तो वो एक बड़ा बादल बनाती है और क्लाउडबर्स्ट के दौरान यहीं बादल फटते हैं।
2. बादल फटने जैसी तेज और छोटे-से इलाके में हुई बारिश दिल्ली में बहुत कम ही होती है।
लेकिन वहां मानसून के दौरान भी अक्सर हवा में बहुत ज्यादा नमी बनी रहती है. ऐसे में क्युम्युलोनिम्बस जैसे बड़े बादल बन सकते हैं और अगर
इनमें ज्यादा नमी इकट्ठी हो जाए और एकदम से गिरे, तो दिल्ली में भी बादल फट सकते हैं. हालांकि, ये बहुत ही रेयर स्थिति होगी।
