बंकर व्हीकल का एक्सीडेंट में सीआरपीएफ के 3 जवानों की मौत 15 घायल
जम्मू. उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सीआरपीएफ एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा बसंतगढ़ इलाके के कंडवा इलाके में हुआ है। जहां सड़क पर अचानक वाहन बेकाबू होने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में 2 सीआरपीएफ जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। जबकि एक जवान ने अस्पताल में उपचार के बीच में दम तोड़ दिया है। वहीं 15 जवान घायल है।
बंकर वाहन में कुल23 जवान सवार थे। जैसे ही वाहन कंडवा-बसंत गढ़ मार्ग पर पहुंचा तो वहां वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। स्थानीय लोगों को पता चला तो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गयी है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। सभी घायल जवानों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
