हाथ में कट्टा और मुंह कारतूस का वीडियो सोशल मीडिया हो रहा है वायरल, पुलिस जुटी तलाश में
ग्वालियर. एक युवक का पिस्टल (कट्टा) दिखाते हुए वीडियो सामने आया है। उसने अपने हाथ में देसी कट्टा पकड़ रखा है। मुंह में कारतूस दबाकर वीडियो बनाया ह। इसके बाद उसने यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर किया है। यह मामला किला गेट थाना केघास मंडी इलाके का है। यह वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। लेकिन रविवार को सामने आया है।
पुलिस अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो युवक की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस ने बताया है कि कुछ युवा अवैध हथियारों को स्टाइल और शो ऑफ की तरह उपयोग कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपने वीडियो डाल रहे हैं ताकि उन्हें पसंद और तारीफ मिल सकें।
पुलिस ने पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई की है, लेकिन फिर भी कुछ युवा बिना डरे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। अब पुलिस इस युवक के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

