Uncategorized

जीवाजी विश्वविद्यालय के मुरैना में मेडीकल कॉलेज खोलने की तैयारी में, 50-70 एकड़ भूमि के लिये शासन को लिखा पत्र

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय का ग्वालियर में खुलने के बजाय अब मुरैना में बनने वाला है। एमपी के सीएम ने इस बात के मौखिक आदेश दे दिये है। मेडीकल खोलने के लिये 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार आचार्य ने उच्च शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखे गये पत्र में सीएम से हुई चर्चा के मुताबिक जीवाजी विश्वविद्यालय को मुरैना में मेडीकल कॉलेज के लिये कार्यवाही करने के लिये कहा गया है। जीवाजी विश्वविद्यालय के पास मुरैना में जमीन नहीं है इसलिये 50 एकड़ जमीन और 500 करोड़ की राशि आवश्यकता होगी।
उन्होंने कहा है कि मुरैना जिले में अभी मेडीकल कॉलेज भी नहीं है। इससे शासन भी चाह रहा है कि मेडीकल कॉलेज मुरैना ही खोला जाये। उन्होंने कहा है कि मुरैना जिले में अभी मेडीकल कॉलेज भी नहीं है। इससे शासन भी चाह रहा है कि मेडीकल कॉलेज मुरैना ही खोला जाये। मुख्यमंत्री की प्रत्येक जिले में मेडीेकल कॉलेज खोलने की योजना के चलते इसे मुरैना में खोलने की तैयारी की जा रही है। अंचल के ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी में पहले से मेडीकल कॉलेज है। श्योपुर में प्रारंभ करने की स्थिति में है। भिंड में मेडीकल खोलने का मुख्यमंत्री ऐलान कर चुके हैं।
ग्वालियर में मेडीकल कॉलेज खोलने में बाधा बनी वजह
जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीतला माता मंदिर रोड पर नोनेरा गांव के पास 17.454 हेक्टर जमीन आवंटित की थीं यहां जीवाजी विश्वविद्यालय ने मेडीकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव तैयार किया था। लेकिन इस जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निरीक्षण के पहले जीवाजी विश्वविद्यालय ना तो फैकल्टी की नियुक्ति कर पाया और न ही एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोमेमिस्ट्री, पैथालॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, कम्युनिटी मेडीसन, फोरेंसिक मेडीसन विभाग बना पाया।
बिल्डिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये एमपी शासन से 500 करोड़ रूपये कीमांग की गयी थी जो अभी तक नहीं मिल पाये। इससे भी ग्वालियर में मेडीकल कॉलेज खोलने में बनी बाधा।
मेडीकल कॉलेज के लिये 50-70 एकड़ भूमि की आवश्यकता
जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. राजकुमार आचार्य ने बताया है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नियमानुसार मेड़ीकल कॉलेज खोलने के लिये 50-70 एकड भूमि की आवश्यकता होती है। इसलिये मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मेडीकल कॉलेज खोलने के लिये 50-70 एकड़ भूमि की डिमांड की गयी है। जमीन मिलते ही मुरैना में कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। मुरैना जिले में अभी मेडीकल कॉलेज नहीं है। इसलिये इससे राज्य सरकार भी चाह रही है कि मुरैना में जल्द ही मेडीकल कॉलेज खोला जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *