यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द, भारत की बड़ी जीत

नई दिल्ली. भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में सुनाई गयी मौत की सजा को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी भारत के ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय ने एक बयान जारी कर दी है। हालांकि बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभी यमन की सरकार से आधिकारिक लिखित पुष्टि प्राप्त नहीं हुई है। बयान में कहा गया है कि निमिषा प्रिया की मौत की सजा जिसे पहले स्थगित किया गया था। अब पूरी तरह से रद्द कर दी गयी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ग्रैंड मुफ्ती के कार्यालय ने बताया है कि यमन की राजधानी सना में एक हाईलेवल की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है। निमिषा प्रिया का मामला वर्ष 2018 से अंर्त राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा है। निमिषा पर अपने बिजनेस पार्टनर की हत्या करने और फिर शव के टुकडे कर देने के आरोप है कि उन्हें मार्च 2018 में हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया था। 2020 में यमनी अदालत ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *