Uncategorized

ग्वालियर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनेगी स्वाधीनता की 78वीं वर्षगाँठ

ग्वालियर – भारतीय स्वाधीनता की 78 वीं वर्षगांठ जिले में हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाई जायेगी। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर जिले का मुख्य समारोह यहाँ कम्पू स्थित एसएएफ. ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, कारगिल शहीदों की वीर नारियों एवं लोकतंत्र सैनानियों को भी सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही सीमा सुरक्षा बल के श्वान दस्ते को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी व स्काउट गाइड इत्यादि के साथ शौर्या दल की टुकड़ियाँ शामिल होंगीं। संयुक्त परेड की रिहर्सल जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया गया कि संयुक्त परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फायनल रिहर्सल 13 अगस्त को एसएएफ मैदान पर होगी।
भारतीय संस्कृति और राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत हों सांस्कृतिक कार्यक्रम  मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत होना चाहिये। उन्होंने कहा मुख्य समारोह के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन जल्द से जल्द कर लिया जाए, ताकि स्कूली बच्चे बेहतर ढंग से तैयारी कर सकें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विषय वस्तु और गानों इत्यादि का चयन समिति बेहतर ढंग से परीक्षण कर यह सुनिश्चित करे कि कार्यक्रम गरिमा के अनुरूप हों।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों का होगा सम्मान 
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों के साथ-साथ पर्यावरण, स्वच्छता, चिकित्सा, समाज कल्याण इत्यादि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को जिले के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मनित किया जायेगा। शासकीय सेवकों के नाम प्रस्तातिव किए जाएँ, जिनके द्वारा अति उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की गई है। उपलब्धि का ब्यौरा सहित शासकीय सेवकों के नाम 8 अगस्त तक कलेक्ट्रेट भेजने के निर्देश बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş ultrabet ultrabet giriş perabet galabet perabet bahiscasino