कॉम्बिंग गश्त में 397 फरार और स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 339 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटर को किया चेक
ग्वालियर. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात पुलिस ने जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त की। इस अभियान में 50 से ज्यादा पुलिस टीमों ने शहर और देहात इलाके में एक साथ कार्यवाही करते हुए 237 फरार, स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा और हवालात में पहुंचाया है।
पुलिस टीमों ने 339 गुण्डे और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घर और ठिकानों पर दस्तक दी और पूछा कि क्या वह किसी नये अपराध में लिप्त है। सड़को ंपर संदिग्ध वाहनों की जांच की गयी और असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही की गयी है।
एसएसपी ने लिया जायजा
इस अभियान की निगरानी एसएसपी धर्मवीर सिंह ने की। उन्होंने शहर में भ्रमण कर कार्यवाही का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। इससे पहले पुलिस बल को सर्किल वाइज ब्रीफिंग दी गयी। उसके बाद टीमों को गश्त के लिये रवाना कियागया एएसपी कृष्ण लालचंदानी, सभी एएसपी, सीएसपी और डीएसपी ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ अभियान में हिस्सा लिया। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखी और पैदल गश्त भी की।
कॉम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 120 स्थाई वारंट, 117 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 183 गुण्डा एवं 156 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना ग्वालियर में अवैध शराब के 01 तथा थाना डबरा देहात में 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये और कॉम्बिंग गश्त के दौरान अन्य प्रकरणों में 08 कार्यवाही की गई हैं।

