इस साल मानसून में लगभग डेढ़ माह में ही सामान्य औसत वर्षा का कोटा पार 

रविवार की सुबह तक 782.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
ग्वालियर -इस साल के मानसून में लगभग डेढ़ माह के भीतर ही सामान्य औसत वर्षा का कोटा पार हो गया है। जिले में रविवार 27 जुलाई की सुबह 8 बजे तक 782.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। पिछले साल इस अवधि में लगभग 351.5 मिमी. वर्षा हुई थी। इस प्रकार पिछले साल से 431.4 मिमी ज्यादा वर्षा हो चुकी है। ज्ञात हो जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 मिमी. है।
इस साल मानसून में सबसे अधिक 966.3 मिमी. वर्षा मुरार (वर्षामापी केन्द्र ठाठीपुर) में दर्ज हुई है और सबसे कम 638.3 मिली मीटर वर्षा चीनौर तहसील में रिकॉर्ड की गई है। जिले के वर्षामापी केन्द्र बरई घाटीगाँव में 736.2, डबरा में 795.6 व भितरवार तहसील में 778.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। यह वर्षा गत एक जून से 27 जुलाई को सुबह 8 बजे तक की अवधि में दर्ज की गई है।
पिछले साल इस अवधि में मुरार में 452.1, घाटीगाँव में 497.2, डबरा में 296.7, भितरवार में 290.5 एवं चीनौर में 221.1 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *