हबीपुरा से SDM ने SDRF की मदद से 45 लोगों को रेस्क्यू कर निकलवाया कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त शहर की निचली बस्तियों में पहुँचे 

नाले-नालियों के अवरोध हटाने की कार्रवाई का जायजा भी लिया 
ग्वालियर -लगातार हो रही मानसूनी वर्षा से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की निचली बस्तियों में जल भराव से प्रभावित लोगों की मदद के लिये प्रशासन के अधिकारियों सहित सम्पूर्ण राजस्व अमला अपने – अपने क्षेत्र में डटा है।
कंट्रोल रूम में शिकायत मिलने पर तत्काल सहायता पहुँचनी चाहिए। इसमें ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह मानकर कार्रवाई की जायेगी। अच्छा काम कर रहे नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को शाबाशी देकर प्रोत्साहित भी किया।
हबीपुरा से 45 लोगों को किया रेस्क्यू 
ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्र.-61 में स्थित हबीपुरा के कुछ घरों के चारों ओर से पानी से घिर जाने की सूचना मिलने पर कलेक्टर ने एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह के राजस्व, एसडीआरएफ एवं नगर निगम टीम ने एसडीआरएफ की मदद से जल भराव के बीच फँसे परिवारों को सुरक्षित निकलवाया। बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्र के सामने स्थित हबीपुरा बस्ती में अलापुर डैम में पानी बढ़ने से जल भराव की स्थिति निर्मित हुई। 15 परिवारों के 45 लोगों को एसडीआरएफ की नावों की मदद से सामान सहित सुरक्षित निकलवाया गया। ये सभी परिवार अपनी मर्जी से अपने रिश्तेदारों के यहाँ आश्रय लेने चले गए हैं।
बरोठा गाँव में कराई पानी की निकासी 
एसडीएम एवं तहसीलदार निचली बस्तियों में पानी की निकासी कराने का काम करा रहे हैं। इस क्रम में एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी व तहसीलदार दिव्यदर्शन शर्मा ने डबरा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की निचली बस्तियों  जायजा लिया। उन्होंने ग्राम बरोठा में हो रहे अत्यधिक जल भराव की निकासी कराई।
एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि बीते रोज बैसली नदी में पैर फिसलने से गिर गए प्रीतम कुशवाह की लाश मिल गई है। बीते रोज से ही एसडीआरएफ की मदद से प्रीतम को खोजने में जुटी थी। रविवार को सकतपुरा के समीप नदी में प्रीतम कुशवाह की डेड बॉडी टीम को मिली है, जिसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
एसडीएम भितरवार संजीव जैन ने बताया कि भितरवार अनुविभाग के अंतर्गत सड़कों पर स्थित पुल-पुलियों व निचली बस्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पानी बढ़ने पर निचली पुल-पुलियों से आवागमन भी बंद कराया गया है। स्थानीय निवासियों को पानी बढ़ने पर पुल-पुलियों से न निकलने के लिये सतर्क कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *