अनुकम्पा नियुक्ति पर फिर से विचार करें जल संसाधन विभाग, योग्य होने पर जॉब के साथ मिलेंगे 2 लाख रूपये-हाईकोर्ट
ग्वालियर. हाईकोर्ट ग्वालियर की एकल पीठ ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाया है। न्यायालय ने विभाग को निर्देश दिया है कि याचिकाकर्त्ता के आवेदन पर 90 दिनों के अंदर पुर्न विचार किया जाये। यह मामला अनुज चौहान से संबंधित है। जिनके पिता उमेन्द्रसिंह चौहान जल संसाधन विभाग में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2016 में उनके पिता का निधन हो गया गया था। इसके बाद अनुज ने 12 सितम्बर 2016 का अनुकंपा नियुक्ति के लिय आवेदन किया था। विभाग ने उनका आवेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उन्हें अग्रस्त 2016 की नीति का लाभ नहीं दिया जा सकता। इस पर अनुज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता देवेश शर्मा ने कोर्ट में तर्क दिया कि विभाग ने 31 अगस्त 2016 को कार्यभारित कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति देने का आदेश जारी किया था। इसी आदेश के बाद अनुज ने नियुक्ति के लिए आवेदन किया था, अतः उन्हें नीति का लाभ मिलना चाहिए। अधिवक्ता ने यह भी कहा कि विभाग ने अनुज का आवेदन अनुचित रूप से खारिज किया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने विभाग को आदेश दिया कि वह आवेदन पर फिर से विचार करे। साथ ही, कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि याचिकाकर्ता अनुकंपा नियुक्ति के लिए उपयुक्त पाया जाता है, तो उसे पहले 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाए।
