लश्कर की फंडिंग से चल रहा था धर्मान्तरण, आगरा से शुरू हुआ धर्मान्तरण, ISIS स्टाइल में रचाई जा रही थी साजिश
आगरा. यूपी के आगरा में सामने आये धर्मांतरण गैंग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इस गिरोह का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से था। इसका संचालन इंटरनेशनल फंडिंग से हो रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार लश्कर से जुड़ी फंडिंग को यूएई, कनाड़ा, लंदन और अमेरिका के रूट से डायवर्ट कर भारत भेजा जाता था। इसी पैसे से देशभर में धर्मांतरण और लड़कियों का ब्रेनवॉश करने का नेटवर्क खड़ किया गया था।
गिरोह की फायनेंस गोवा निवासी आयशा उर्फ एसबी कृष्णा थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आयशा विदेश से आने वाली फंडिंग को देशभर में बांटने का काम करती थी। जांच में सामने आया है कि कनाड़ा में बैठा सैयद दाउद अहमद फंडिंग को डायरेक्ट भारत में आयशा के खातों में भेजता था। आयशा का पति शेखर राय उर्फ हसनअली कोलकाता में बैठकर काम करता था। वह गैंग का लीगल एडवायजर था। वह भी गिरफ्तार हो चुका है। वह धर्मांतरण से जुड़े कानूनी दस्तावेज तैयार करवाने और कागजी कार्यवाही पूरी करने का जिम्मा संभालता था।
प्री एक्टिवेटेड सिम कार्ड की व्यवस्था करता था ताकि लोकेशन न हो ट्रेस
इस नेटवर्क का सबसे खतरनाक चेहरा था अब्दुल रहमान कुर्रेशी जो आगरा निवासी है। कुर्रेशी यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवॉश करता था। इस्लामिक शिक्षा के नाम पर वह लड़कियों को कट्टरता की तरफ ले जाता और फिर जिहादी विचारधारा से जोड़ता था। इसी गैंग में कोलकाता से पकड़ा गया ओसामा भी अहम भूमिका निभाता था। दोनों मिलकर लड़कियों को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ते और उनके परिजनों से दूरी बनाने के लिये उकसाते थे। दिल्ली से अरेस्ट किया गया मुस्तफा उर्फ मनोज इस नेटवर्क का लॉजिस्टिक मैनेजर था। वह लड़कियों के लिये फर्जी नाम पते पर प्री एक्टिवेटेड सिम कार्ड की व्यवस्था करता था। ताकि उनका लोकेशन ट्रेस न हो सके।
ब्रेनवॉश लड़कियों को दिल्ली लाया जाता था
आपको बता दें कि ब्रेनवॉश की गयी लड़कियों को पहले दिल्ली लाया जाता था। फिर बस के जरिये अगले ठिकानों तक पहुंचाया जाता था। ट्रेन का उपयोग इसलिये नहीं किया जाता था। क्यों उसमें लोकेशन ट्रेस होने का खतरा रहता था। दिल्ली पहुंचने के बाद लड़कियों को उत्तरभारत के अन्य राज्यों में भेज दिया जाता था। पूरी गिरोह का कामकाज आरएसआईएस के पैटर्न पर संचालित हो रही था। ऐजेंसियों का दावा है कि इस नेटवर्क की माध्यम से देशभर में जव जिहाद और धर्मांतरण का जाल फैलाया गया। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के हर लिंक को खंगालने में जुटी है।
