तत्कालीन टीआई झांसी रोड मंगलसिंह पपोला निलंबित, 16 साल पूर्व नीमच में किया था फर्जी एनकाउंटर, वारंट जारी होते ही हो गायब
ग्वालियर. झांसी रोड थाने में पदस्थ रहते हुए लीव पर गये टीआई मंगलसिंह पपोला 4 माह के बाद भी वापिस नहीं लौटे है। जिसके बाद शनिवार की रात को एसएसपी धर्मवीर सिंह ने टीआई मंगल सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबित टीआई ने 16 वर्ष पहले हवलदार रहते हुए एमपी के नीमच में एनकाउंटर में एक स्मैक तस्कर का मार गिराया था जिस पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी मिला था।
3 साल के पश्चातू ही जिसक एनकाउंटर करना बताया था। वह जिन्दा लौट आया था। तभी से मामले की जांच चल रही थी, हाल ही में मामले की जांच सीबीआई के पास आई थी। अप्रैल 2025 में सीबीआई ने टीआई के खिलाफ वारंट जारी किया था। जिस पर वह छुट्टी लेकर गायब हो गयेथे। 4 माह बाद भी लौट कर नहीं आने पर अब एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
क्या है मामला
नीमच में 16 साल पहले हुए एक कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने ग्वालियर के झांसी रोड थाने के टीआई मंगल सिंह पपोला के खिलाफ वारंट जारी किया है। सन 2009 में पुलिस ने दावा किया था कि उन्होंने 7 और 8 फरवरी की रात नशे के तस्कर बंशी गुर्जर को एनकाउंटर में मार गिराया है। इस घटना के बाद पूरे राज्य में नीमच थाने की पुलिस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, इस मामले में नया मोड़ उस समय सामने आया है, जब तीन साल बाद यानी 2012 में बंशी गुर्जर लौट आया। बंशी गुर्जर के लौट आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि पुलिस ने फेक एनकाउंटर किया था, जिसमें मारा गया कोई और व्यक्ति था। ग्वालियर के झांसी रोड थाने में तैनात टीआई मंगल सिंह पपोला सीबीआई की कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ अप्रैल 2025 में एक वारंट जारी किया था, लेकिन जब यह वारंट लेकर सीबीआई कॉन्स्टेबल थाने पहुंचा, तो पपोला वहां नहीं थे। इसके बाद जब टीआई से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनको कुछ भी पता नहीं चला। पपोला अपना मोबाइल फोन बंद करके अंडरग्राउंड हो गए हैं। इसके बाद वह स्पेशल पे लीव लेकर गायब हो गए थे।
फर्जी एनकाउंटर मिला था प्रमोशन
इस घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों पर फर्जी एनकाउंटर क आरोप लगे थे। तथाकथित एनकाउंटर में मंगलसिंह पपोला भी शामिल थे। जो साल 2009 में हेड कॉन्स्टेबल की पद पर थे। इस एनकाउंटर के बाद पपोला को प्रमोशन भी मिला था। अभी फिलहाल पपोला टीआई के रूप में ग्वालियर के झांसी रोड थाने में थे। इस बीच पपोला तत्कालीन टीआई पीएस परमार और मुख्तार कुरैाी के साथ थे।
