एसएसपी ने ऑटोचालकों को संदेश वाहक बनाकर नषा मुक्ति की शपथ दिलाई 

ग्वालियरः “नशे से दूरी है जरूरी“ जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पांचवे दिन आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर तथा अभियान की नोडल अधिकारी एएसपी सुमन गुर्जर ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूल तथा सार्वजनिक स्थानों एवं झुग्गी-झोपड़ी बस्ती एवं ऑटो चालकों को नशा मुक्ति के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
“नशे से दूरी है ज़रूरी“ अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा फूलबाग मैदान में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने ऑटो एवं टमटम चालकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और उनसे अपील की कि वह समाज में इस अभियान को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने कहा टेंपो ऑटो और टमटम दिन भर सड़क पर रहते हैं और हर जगह आते जाते रहते हैं इसलिए ग्वालियर पुलिस ने इन्हें संदेश वाहक बनाया है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी नशे के खिलाफ जागरूक होंगे, उतनी ही जल्दी हम नशा मुक्ति को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा नशा जहर है और यह बात लोगों की समझ में आ जाएगी तब इस तरह के अभियानों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
टमटम के पीछे नशे से दूर रहने के संदेश के पोस्टर भी चिपकाए गए ताकि सड़क चलते लोग इन पोस्टरों को देख सकें और नशे के खिलाफ जागरूक हो सकें। फूलबाग मैदान में इस मौके पर बड़ी संख्या में टेंपो ऑटो और टमटम चालक मौजूद रहे।
इसी प्रकार ग्वालियर जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाकर छात्र-छात्राओं तथा स्टॉफ एवं आमजनों तथा वाहन चालकों को नषे के प्रति जागरूक किया गया और जागरूकता बैनर लेकर और शपथ पत्रों के माध्यम से यह संदेश दिया कि वह स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *