कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के सीवर या पानी के लिये सड़क पर गड्डे न करे- नारायण सिंह कुशवाह

कमलाराजा अस्पताल की व्यवस्थाओं के लिये 15 लाख रूपए देने की घोषणा 
ग्वालियर – सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि । डामरीकरण का कार्य बरसात के बाद प्राथमिकता से किया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। कमलाराजा अस्पताल में विद्युत फिटिंग एवं अन्य संधारण कार्य के लिये 15 लाख रूपए की राशि अपनी निधि से देने की घोषणा भी की। यह भी सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के सीवर या पानी के लिये सड़क पर गड्डे न करे। स्वीकृति के उपरांत सड़क पर किए गए कार्य के पश्चात शीघ्र उसकी मरम्मत की व्यवस्था हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
निगम द्वारा तैयार किए गए हॉकर्स जोनों का बेहतर उपयोग हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही प्रमुख सड़कों पर जहाँ अस्थायी रूप से सब्जी मंडी संचालित हो रही है, उन्हें उचित स्थान पर विस्थापित कर व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। स्कूल भवनों में भी जो आवश्यक हो उसकी मरम्मत का कार्य कराया जाए। गजराराजा स्कूल में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि कार्य को तत्परता से पूर्ण किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जेएएच अस्पताल, हजार बिस्तर अस्पताल के साथ-साथ कमलाराजा अस्पताल में भी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कमलाराजा अस्पताल में विद्युत फिटिंग, शौचालय निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिये अपनी निधि से 15 हजार रूपए देने की घोषणा भी की। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान भी कहा है कि जिन बस्तियों में विद्युत की समस्या हैं उनमें प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएं। जिन ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड है उनको विभागीय स्तर से परीक्षण कर व्यवस्थाओं को और चाक-चौबंद बनाया जाए। उन्होंने ग्वालियर में निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड निर्माण कार्य के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्य को पूरी गति के साथ किया जाए ताकि समय-सीमा में पूर्ण हो सके।
मेहराब साहब की तलैया को बेहतर बनाने का कार्य शीघ्र हो 
लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के पास स्थित मेहराब साहब की तलैया के सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्रता से किया जाए। स्मार्ट सिटी के माध्यम से 3 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि से कार्य कराया जा रहा है। मेहराब साहब की तलैया बहुत ही ऐतिहासिक तालाब है। इसके जीर्णोद्धार से यहाँ पर पर्यटक भी आयेंगे। आमजनों की सुविधा के लिये यहां पर कैफेटेरिया भी विकसित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *