बम से उड़ाने की धमकी मिली 20 से अधिक स्कूलों को, इस हफ्ते में तीसरी बार मिली धमकी

नई दिल्ली. शुक्रवार को तीसरी बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज फिर 20 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी मिली है। इनमें पश्चिम बिहार इलाके का एक स्कूल रोहिणी सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल सहित शहर के कुल 20 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा मेल आयाहै।धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही फायर विभाग और दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। परिसर में जांच शुरू कर दी है। अभी तक 10 से अधिक स्कूलों में जांच पूरी हो चुकी ह ैअब दिल्ली पुलिस मेल के ओरिजिन की जांच में जुटी है।
इस दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने ट्वीट कर राजधानी में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाये है। उन्होंने लिखा है कि आज 20 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। जरा सोचिये, बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को कितना सदमा झेलना पड़ रहा होगा। दिल्ली में भाजपा के हाथ में शासन के चारों इंजन हैं। फिर भी वह हमारे बच्चों को कोई सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। यह स्तब्ध करने वाला है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दिल्ली में लगातार स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। इन धमकियों से बच्चों और अभिभावकों और शिक्षकों में दहशत है। हैरानी की बात यह है कि यह धमकियां ईमेल के जरिये भेजी जा रही है। जिन्हें लेकर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते सतर्क हो गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *