कृषि विस्तार अधिकारी की लात-घूंसों की मारपीट, पुलिस ने कि मामला दर्ज

कृषि विस्तार अधिकारी से मारपीट करते आरोपी युवक। - Dainik Bhaskar
भिंड. रौन थाना इलाके अंतर्गत गौरई गांव में गुरूवार को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात कृषि विस्तार अधिकारी अनिलसिंह राजावत के साथ 3 ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि अधिकारी को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आयी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
क्या है मामला
पीड़ित अनिल सिंह राजावत लहार निवासी हैं और कृषि विभाग में पदस्थ हैं। गुरुवार को वे कार्यालय में एसएडीओ शरद त्रिपाठी के साथ साप्ताहिक बैठक ले रहे थे। इसी दौरान गांव गौरई निवासी विवेक चौहान, कल्लू चौहान और दीपू सिंह चौहान कार्यालय पहुंचे और बोले- “मोटर चालू करो, हमें नहाना है।” जब अधिकारी ने मीटिंग का हवाला देकर थोड़ी देर इंतजार करने को कहा, तो विवेक चौहान ने जबरन मोटर चालू कर दी और पाइप से पानी अधिकारी पर फेंकने लगा। विरोध करने पर उसने गालियां देना शुरू कर दीं। जब अनिल सिंह ने उसे रोका तो विवेक ने पत्थर उठाकर उनके चेहरे पर दे मारा, जिससे खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी कल्लू और दीपू ने अधिकारी को पकड़कर जमीन पर पटक दिया और तीनों ने लात-घूंसे से मारपीट की। इस दौरान उनके कंधे, गले और अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद एसएडीओ शरद त्रिपाठी, कृषि अधिकारी मुकेश शर्मा और निर्मला मंडलोई ने बीच-बचाव कर अधिकारी की जान बचाई।
जान से मारने की दी धमकी
हमले के बाद जाते-जाते आरोपी यह धमकी दे गये कि अगर भविष्य में मोटर चालू करने से रोका तो जान से मार देंगे, पीडित अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने विवेक, कल्लू और टीपू के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली -गलौज, मारपीट और जान स मारने की धमकी की धाराओं मं केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *