ग्वालियर के ऊपर से गुजर रही मानसून ट्रफ, अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक
ग्वालियर. कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से अतिभारी भारी की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हैं। मानसून ट्रफ लाइन ग्वालियर, सीधी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के मध्य भागों पर बना हुआ है। जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दाब यानी लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।
अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक
Red Alert (रेड अलर्ट)- मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर जिलों में अगले 24 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Orange Alert (ऑरेंज अलर्ट)- विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
