मुख्य मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाया

ग्वालियर- शहर में सुगम यातायात के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत शहर के सभी प्रमुख मार्केट एवं सडकों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशन तथा उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के दिये गए निर्देश के पालन में पूर्व विधानसभा अंतर्गत विवेकानंद चौराहा से थाटीपुर चौराहा तक यातायात में बाधक हाथ ठेले एवं गुमटी वालो को हटाया गया इसके साथ ही फुटपाथ घेरकर कर जूस एवं फल आदि की दुकानें संचालित की जाकर आस्थाई अतिक्रमण किया गया था। उक्त अतिक्रमण को हटाया जाकर फुटपाथ खाली कराया गया साथ ही सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही मदाखलत निरीक्षक एवं दल पूर्व सहित कई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *