तिघरा जलाशय के 3 गेट खोले गए, लगभग 4000 क्यूसिक पानी निकाला
ग्वालियर . तिघरा जलाशय के 3 गेट रविवार की देर शाम खोले गए। गेट खोलने से पहले ही तिघरा की डाउन स्ट्रीम में बसे गाँवों को सतर्क कर दिया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम लगातार निचले इलाके में बसे गाँवों पर नज़र रख रहीं हैं। एहितयात बतौर एसडीआरएफ टीम को भी सतर्क कर दिया है। उन्होंने तिघरा जलाशय पर पिकनिक मनाने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए हैं।
अधीक्षण यंत्री जल संसाधन राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार की देर शाम तिघरा बांध के 3 गेट खोलकर लगभग 4 हज़ार क्यूसिक पानी निकाला गया है। गेट खोलते समय कार्यपालन यंत्री पंकज सेंगर सहित जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये हैं प्रभाव क्षेत्र वाले गाँव
ग्राम तिघराए ग्राम कैथाए ग्राम तालपुराए ग्राम महिदपुरए ग्राम पृथ्वीपुरए ग्राम कुलैथए ग्राम अगरा भटपुराए ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना । मुरैना जिले के ग्राम पहाड़ीए ग्राम जखौदा व ग्राम बामोर भी तिघरा के डाउन स्ट्रीम में शामिल हैं।
ज्ञात हो सिंधिया राज्यकाल में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के तकनीकी मार्गदर्शन में 100 साल से भी पहले तिघरा जलाशय का निर्माण कराया गया था। तभी से यह जलाशय ग्वालियर शहर की प्यास बुझा रहा है। इसीलिए तिघरा जलाशय को ग्वालियर की लाइफ लाइन कहा जाता है । तिघरा जलाशय साँक नदी पर स्थित एक मीठे पानी का जलाशय हैए जो ग्वालियर से 23 किमी दूर स्थित है ।

