Uncategorized

गुरूग्राम की सड़कों पर पानी ही पानी, अचानक धंसी सड़क तो गड्डे में जा गिरा ट्रक

नई दिल्ली. हाईटेक शहर, गुरूग्राम को कई नामों से जानते हैं। कोई से सायबर सिटी कहता है तो काई हाईटेक सिटी कहता है। कोई इसे मिलिनियम सिटी कहता है। लेकिन वर्षा होते ही इस शहर का रूप-रंग -स्वरूप सब कुछ बदल जाता है। कल रात गुरूग्राम में वर्षा हुई और चंद घंटे के बाद ही हाईटेक सिटी का सिस्टम चरमरा गया। जगह-जगह पानी भर गया है। सड़क पर, सर्विस लेन में, अंडरपास में चारो ओर पानी भर गया और गुरूग्राम की पुरानी कहानी फिर से याद आने लगीं।
गुरूग्राम में एक ही रात में ही शहर के कई भाग स्वींमिंग पुल में बदल गये। एसपीआर रोड़ पर अचानक सड़क धंस गयी। वहां से गुजर रहे ट्रक गड्डे में फंस गया। यह हादसा रात 10-11 बजे के बीच हुआ है। दरअसल, यहां जल जमाव होता था। इसलिये पाइप लाइन डाली गयी थी। लगभग 15 दिन पूर्व सीवर लाइन डाली गयी थी। अब ठीक उसी जगह पर सड़क धंस गयी है।
जिलाधीश एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण क अध्यक्ष अजयकुमार ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि सभी निजी और कार्पोरेट संस्थानों में आग्रह है िकवह 10 जुलाई 2025 कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दें। यह हाल उस शहर का है, जो हाईटेक है, आईटी हब है। लाखों नौकरियों देता है और अरबों की कमाई करता है। लेकिन सरकार इस शहर को जैसे डुबाने पर तुली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *