Uncategorized

विधायक साहबसिंह गुर्जर जो हिजड़े थे वह संघ में गये, न्याय सत्याग्रह में दिया विवादित बयान, पटवारी सहित नेता -कार्यकर्त्ताओं ने दी गिरफ्तारी

अशोकनगर में कांग्रेस ने न्याय सत्याग्रह में गिरफ्तारी दी। पुलिस ने तुरंत रिहा भी कर दिया। कांग्रेस विधायक गुर्जर ने विवादास्पद बयान दिया। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार का अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह किया। प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्त्ता यहां पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी देने के लिये पहुंचे। इस दौरान ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने मंच से विवादास्पद बयान दिया। गुर्जर ने कहा है कि जो मर्द थे वह जंग में आये। जो हिजड़े थे। वह संघ में गये। समझ गये न, इशारा ही काफी है। कांर्यक्रम में आ रहे विधायकों औरे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के काफिले को पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग के लिये रोका। इस पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें रोकने के लिये 8 जिलों की पुलिस बुलाई गयी है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि कार्यकत्ता्र का जहां पसीना गिरेगा। वहां मेरा कांग्रेस ने के नताओं के खून की अंतिम बूंद गिरेगी। कांर्यक्रम के अंतम में एसडीओपी विवेक शर्मा ने अशोकनगर में मंच से जीतू पटवारी समेत न्याय सत्याग्रह में उपस्थित सभी लोगों को गिरफ्तार करने की घोषणा की। तत्काल ही अशोकनगर एसडीएम बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव ने सभी को रिहा करने की घोषणा कर दी।

जौरा और पोहरी विधायकों को भी पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। इससे वे भड़क गए।
जीतू पटवारी ट्रेक्टर से पहुंचे
इससे पहले जीतू पटवारी ट्रेक्टर से पुरानी कृषि उपजमंडी स्थित सभास्थल तक पहूंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 100 गाडि़यों के काफिले के साथ आये। तराना विधायक महेश परमार की गाड़ी पुलिस ने चेकिंग के लिये रोकी गयी तो वह भड़क गये। उन्होंने कहा है कि विधायकों की गाड़ी की भी चेकिंग कर रहे हो। मुझे गोली मार दो और भाजपा का बिल्ला लगा लो। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को भी पुलिस ने रोक लिया। इस पर कुशवाह एसआई से बोले- मैडम हमारी भी सरकार बनेगी।
भाजपा कार्यकर्त्ता पर युवक ने लगाये आरोप बाद में पलटा
दरअसल, अशोकनगर निवासी गजराज लोधी ने भाजपा कार्यकर्त्ता पर मारपीट करने और मेला खिलाने का आरोप लगाया था। 25 जून को जीतू पटवारी ओरछा दौरे पर थे। तब युवक ने उनसे मिलकर इस मामले की शिकायत की थी। गजराज ने पटवारी पर बहकाकर भाजपा कार्यकर्त्ता के खिलाफ शिकायत कराने का आरोप लगाया था। इसके बाद मुंगावली पुलिस ने पीसीसी चीफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसका विरोध करते हुए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा था कि 7 जुलाई तक एफआईआर वापिस नहीं ली जाती है तो 8 जुलाई को कांग्रेस मुंगावली थाने जाकर गिरफ्तारी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş