पटेल कृषि सेवाकेन्द्र में मिली एक्सपायर्ड दवाईयां, बीज की बंद करके भागे दुकानदार, कलेक्टर ने भेजी टीम

ग्वालियर. भितरवार में एसडीएम संजीव जैन ने तहसीलदार धीरज सिंह और सहायक कृषि अधिकारी शिवराज सिंह के साथ खाद, बीज और कृषि दवाईयों की दुकानों में शनिवार का जांच की। जांच के दौरान टीम को पटेल कृषि सेवा केन्द्र पर टीम को 2020-21 और 2022 की एक्सपायर्ड दवाईयां पायी गयी। एसडीएम ने इन दवाईयों को तत्काल जब्त करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा है कि एक्सपायर्ड दवाईयों का दुकान में मिलना ही साबित करता है कि इनकी बिक्री की जा रही थी।
दुकानें बंद कर भागने की कोशिश की
निरीक्षण की खबर फैलते ही कुछ खाद-बीज व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर भागने की कोशिश की। एसडीएम के निर्देश पर इस कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय भेजी गई है। खरीफ सीजन में किसानों को खाद और कीटनाशक दवाइयों की जरूरत को देखते हुए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। एसडीएम जैन ने कहा कि क्षेत्र में न तो खाद की काला बाजारी होने दी जाएगी और न ही किसानों के साथ कोई धोखाधड़ी होगी। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *